Close Menu
    What's Hot

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    May 30, 2026

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Budaun Murder Post-mortem Report: साजिद-जावेद ने बदायूं के बच्चों पर किए 20 से ज्यादा वार
    Blog

    Budaun Murder Post-mortem Report: साजिद-जावेद ने बदायूं के बच्चों पर किए 20 से ज्यादा वार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Budaun Murder Post-mortem Report
    Budaun Murder Post-mortem Report
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं के बाबा कॉलोनी में दो भाइयों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या नृशंसता से की गई थी. बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि आयुष और अहान को मारने के लिए साजिद ने चाकू से कुल 23 वार किए थे. आयुष के शरीर पर 14 और अहान के जिस्म पर 9 घाव मिले. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साजिद ने कितनी बेरहमी से उन पर हमला किया होगा.
    साजिद पैसे मांगने के बहाने घर में घुसा था और मौका देखते ही बच्चों को बहला फुसलाकर छत पर ले गया जहां उसने चाकू से दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. साजिद ने कई बार बच्चों पर चाकू से वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई. उनके शरीर पर कई जगह चाकू से कटने के निशाना है. छत पर चारों ओर खून के निशान भी देखे जा सकते हैं.
    मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
    घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया. इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं. डीएम मनोज कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को जांच सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है. साथ ही शासन को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भेज दी है. इस घटना में फरार भाई जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
    पुलिस ने जावेद को बरेली के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. आरोपी जावेद हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था, जिसके बाद बुधवार को वो बरेली में में सरेंडर के लिए आया था. लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खुद को निर्दोष बताया है. आरोपी ने कहा कि साजिद उसका बड़ा भाई था,जो किया उसने किया..उसका इससे कुछ लेना देना नहीं हैं. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बरेली पुलिस के हवाले कर दिया और फिर बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस को सौंप दिया है.
    पुलिस ने इस मामले में साजिद के पिता समेत दो लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. मुठभेड़ में ढेर हुए साजिद को पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं. साजिद को सीने में दो और एक गोली पेट में लगी थी.
    बदायूं हत्याकांड पर सियासत गरमाई
    बदायूं हत्याकांड पर यूपी की सियासत गरमा गई है. इसे लेकर सपा ने चुनाव से जोड़कर भाजपा पर हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने इस पर पलटवार किया है. सपा ने बीजेपी पर इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया तो केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा में नैतिकता नाम की कोई चीज बची है तो बदायूं मामले में राजनीति ना करे. वैसे सपा और अपराधियों का संबंध यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है.

    Badaun Double Murder Budaun Murder Post-mortem Report Sajid-Javed attacked the children UP
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBSP Candidate List: बसपा ने फिरोजाबाद से उतारा बिल्कुल नया चेहरा
    Next Article Lok Sabha Election 2024: रोहन गुप्ता को मिला कांग्रेस का टिकट तो बीमार पड़े पिता! दिलचस्प है चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | सिद्धार्थनगर पानी टंकी हादसा 🚨💥 “जिस टंकी को जनता की प्यास बुझानी थी…वो उद्घाटन से पहले ही आंधी में उड़ गई!”📍 उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में करोड़ों रुपये से बनी पानी की ऊंची टंकी तेज आंधी में भरभराकर गिर गई।⚠️ स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    May 10, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने का सपना चयन…

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026
    Top Trending

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने…

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    शेयर बाजार में अंतिम क्षणों में अचानक हुई भारी बिकवाली से हाहाकार…

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.