Close Menu
    What's Hot

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»PM Narendra ModiPM: मोदी ने रखी कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला
    Blog

    PM Narendra ModiPM: मोदी ने रखी कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Modi laid the foundation stone of Kalki Dham temple
    Modi laid the foundation stone of Kalki Dham temple
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि समय का चक्र बदल गया है और देश न केवल अपनी प्राचीन मूर्तियों को विदेशों से वापस ला रहा है बल्कि रिकॉर्ड विदेशी निवेश भी प्राप्त कर रहा है। उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर ( Kalki Dham Temple) की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ तीर्थ स्थलों का विकास किया जा रहा है तो दूसरी तरफ शहरों में अत्याधुनिक अवसरंचनाएं तैयार हो रही हैं।
    मोदी ने कहा,”आज एक ओर हमारे तीर्थो का विकास हो रहा हैं, तो दूसरी ओर शहरों में हाईटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा हैं । आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नये मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं । आज विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही हैं, और रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा हैं । यह परिवर्तन, प्रमाण इस बात का है कि समय का चक्र घूम चुका हैं । एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। यह समय है कि हम उस आगमन का दिल खोलकर स्वागत करें।”
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृत काल में राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी सहजता, शताब्दी का यह संकल्प केवल एक अभिलाषा भर नहीं हैं । उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संकल्प हैं जिसे हमारी संस्कृति ने हर कालखंड में जी कर दिखाया हैं । उन्होंने कहा,”पिछले महीने ही देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतज़ार को पूरा होते देखा है। रामलला के विराजमान होने का वो अलौकिक अनुभव, वो दिव्य अनुभूति अब भी हमें भावुक कर जाती है। इसी बीच हम देश से सैकड़ों किमी दूर अरब की धरती पर, अबू धाबी में पहले विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी बने हैं।”
    प्रधानमंत्री ने कहा,” इसी कालखंड में हमने विश्वनाथ धाम के वैभव को निखरते देखा है। इसी कालखंड में हम काशी का कायाकल्प होते देख रहे हैं। इसी दौर में महाकाल के महालोक की महिमा हमने देखी हैं। हमने सोमनाथ का विकास देखा है, केदार घाटी का पुनर्निर्माण देखा है । हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं ।”
    उन्होंने कहा कि आज हम देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय देख रहे हैं, आज अपनी पहचान पर गर्व और उसकी स्थापना का जो आत्मविश्वास देख रहे हैं, वो प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा,”आज पहली बार भारत उस मुकाम पर है, जहां हम अनुसरण नहीं कर रहे, उदाहरण पेश कर रहे हैं। आज पहली बार भारत को टेक्नोलॉजी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा हैं । हमारी पहचान इनोवेशन हब के तौर पर हो रही हैं ।”

    Kalki Dham Temple PM Narendra Modi UP
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज़िन्दगी में अगर बुरा वक़्त न आता तो अपनों में छुपे हुए गैरों का और गैरों में छुपे हुए अपनों का पता ही नहीं चलता
    Next Article छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, PM मोदी ने ‘ये’ संदेश देकर अर्पित की श्रद्धांजलि
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | सिद्धार्थनगर पानी टंकी हादसा 🚨💥 “जिस टंकी को जनता की प्यास बुझानी थी…वो उद्घाटन से पहले ही आंधी में उड़ गई!”📍 उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में करोड़ों रुपये से बनी पानी की ऊंची टंकी तेज आंधी में भरभराकर गिर गई।⚠️ स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    May 10, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून यवतमाळ जिल्ह्यात काँग्रेसला…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Top Trending

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.