30 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम की नई भविष्यवाणी, दिए ये संकेत

Date:

Share post:

weather Update: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीती रात अचानक से ठंड कम हो गई। वहीं आज सुबह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि अभी तक ठंडी हवाओं का चलना बंद नहीं हुआ है। इस बीच आज मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पारा 2 डिग्री के बढ़ने के संकेत दिए हैं। वहीं प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 फरवरी तक रहेगा। हालांकि इस बार बारिश नहीं लेकिन तापमान बढ़ने के आसार है।
छाए रहेंगे बादल
प्रदेश में आज भी सुबह से हल्के बादल रहे। यह हाल प्रदेश के रायपुर समेत अधिकांश जिलों में देखने को मिला। वहीं अधिकतम तापमान में भी 30 जनवरी तक वृद्धि जारी रहेगी। इसके बाद 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल आने के कारण तापमान में थोड़ी से गिरावट संभावित है। इस बीच प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
ऐसे हो रहा बदलाव
प्रदेश में इस वक्त अधिकतम तापमान दो दिनों में ही चार डिग्री बढ़कर 24 से 28.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से 4 कदम नीचे 11 डिग्री बना हुआ है, लेकिन बहुत अधिक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। अभी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण के रूप में तैयार हुआ है, जिससे तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 31 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है।
3 फरवरी तक का हाल
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आने की संभावना बन रही है। इससे तापमान में कुछ दिन बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बादलों का आने के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना बन रही है।

Related articles

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) में सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ललित मनचंदा (Lalit Manchanda) की आत्महत्या की खबर ने मनोरंजन उद्योग और...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 36 वर्षीय ललित मनचंदा का निधन 21 अप्रैल 2025 को...

एसोसिएशन ऑफ सिने एंड टीवी/ एड प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव्स का स्वर्ण जयंती समारोह 1 मई को….!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) आयोजन का अवलोकनएसोसिएशन ऑफ सिने एंड टीवी/एड प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव्स (ACTAPE)...

बहुत सुंदर और भावुक मोटिवेशनल स्पीच का अंश है, जिसे RLG Production के माध्यम से प्रसारित किया गया है। इसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह इसका पूरा विवरण प्रस्तुत है:विवरण:स्पीच का शीर्षक:"अब शिकायत किससे...

इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की खरीद पर लागू कर (टैक्स) और इससे संबंधित छूट, सब्सिडी, और अन्य वित्तीय लाभों का पूरा विवरण निम्नलिखित है।

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह जानकारी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद से जुड़े...