Close Menu
    What's Hot

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    June 10, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर
    Crime

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गुजरात के छोटा उदेपुर में पिता की 30 लाख रुपये की संपत्ति और 5 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई विजय राठवा की लाठी से हमला कर हत्या कर दी. इस खूनी वारदात के बाद आरोपी बलवंत राठवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

    गुजरात के छोटा उदेपुर जिले में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने एक पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया. जहां पिता की सेवानिवृत्ति के बाद मिली जमीन और लाखों रुपये के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से जान ले ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

    छोटा उदेपुर जिले के क्वांट तालुका के खाटीयावाट गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पिता की सेवानिवृत्ति के बाद परिवार को मिली करीब पांच एकड़ जमीन और लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति के हिस्से को लेकर भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. इसी विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    मृतक विजय राठवा वडोदरा में रहते थे. वह अपने अन्य भाई के साथ पैतृक गांव खाटीयावाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने छोटे भाई बलवंत राठवा से संपत्ति में हिस्सा मांगा. इसी बात को लेकर परिवार के बीच बहस शुरू हो गई. जमीन और पैसों के बंटवारे पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.

    पुलिस के अनुसार, परिवार ने ग्राम पंचायत और पंचों की मौजूदगी में संपत्ति विवाद का समाधान निकालने का फैसला किया था. जैसे ही बलवंत राठवा को पंच बुलाने की बात पता चली, वह बेहद उत्तेजित हो गया. इसके बाद परिवार के सदस्यों के बीच बहस और तेज हो गई. गुस्से में आकर बलवंत ने लोहे के तार में लिपटी लाठी उठाई और अपने बड़े भाई विजय राठवा के सिर पर जोरदार वार कर दिया.

    हमले में विजय राठवा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के दौरान एक अन्य भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. आरोप है कि बलवंत ने अपने दूसरे भाई को काट लिया और उसे भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया. इस अचानक हुए हमले से परिवार के सदस्य और ग्रामीण दहशत में आ गए..

    गंभीर रूप से घायल विजय राठवा को तुरंत इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. विजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए. शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या का कारण केवल पारिवारिक संपत्ति का विवाद था, जो लंबे समय से चल रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बलवंत राठवा मौके से फरार हो गया था. हालांकि पानवड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई. आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

    कानूनी कार्रवाई को मजबूत करने के लिए पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर भी लेकर गई और पूरी वारदात का पुनर्निर्माण कराया. जांच अधिकारी अब सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को एकत्र कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    June 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    गुजरात के छोटा उदेपुर में पिता की 30 लाख रुपये की संपत्ति और 5 एकड़…

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    June 10, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026
    Top Trending

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    गुजरात के छोटा उदेपुर में पिता की 30 लाख रुपये की संपत्ति…

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    सलमान खान के परिवार ने अपनी करीबी दोस्त और दुबई बेस्ड एंटरप्रेन्योर…

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    By जनकल्याण टाइमJune 9, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन*Dombivili”महसूल आणि उद्योग विभागाच्या सकारात्मक सहकार्यामुळे पिंपळेश्वर महादेव मंदिराचा प्रलंबित प्रश्न अखेर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.