Close Menu
    What's Hot

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बीरेन सिंह, रवनीत बिट्टू और नरोत्तम मिश्रा समेत कई नामों की चर्चा

    June 1, 2026

    मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, घटना के बाद पुलिस अलर्ट

    June 1, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मराठा आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की क्यूरेटिव याचिका पर विचार टला
    Blog

    मराठा आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की क्यूरेटिव याचिका पर विचार टला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली: मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र सरकार की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल विचार टाल दिया है. अब इस याचिका पर 24 जनवरी 2024 को विचार किया जाएगा. इस मामले पर चार जजों की पीठ को 6 दिसंबर को चेंबर में विचार करना था.

    24 जनवरी को विचार करने का फैसला किया
    CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बी आर गवई की बेंच ने अब इस मामले में 24 जनवरी को विचार करने का फैसला किया है. 6 दिसंबर 2023 को याचिका पर विचार करने की नई तारीख तय की गई. हालांकि अब 25 दिसंबर को जस्टिस संजय किशन कौल रिटायर हो जाएंगे. उनकी जगह कोई ओर जज बेंच में शामिल होंगे.

    आरक्षण रद्द करने का फैसला बरकरार रखा था
    21अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार से इनकार किया था. 5 मई 2021 का आरक्षण रद्द करने का फैसला बरकरार रखा था. मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाएं खारिज की गई थीं. पांच जजों के संविधान पीठ ने चेंबर में विचार कर फैसला सुनाया था. फैसले में कहा गया था कि रिकॉर्ड के चेहरे पर कोई त्रुटि नहीं मिली है, जिससे मामले पर फिर से विचार करने की जरूरत हो.

    नियुक्तियों में छेड़छाड नहीं की जाएगी
    2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को दिए आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया था. यह आरक्षण आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर दिया गया था. उस वक्त कोर्ट ने कहा था-50 फीसदी आरक्षण सीमा तय करने वाले फैसले पर फिर से विचार की जरूरत नहीं है. मराठा आरक्षण इस 50 फीसदी सीमा का उल्लंघन करता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीजी मेडिकल पाठ्यक्रम में पहले किए गए दाखिले बने रहेंगे. पहले की सभी नियुक्तियों में भी छेड़छाड नहीं की जाएगी. इन पर फैसले का असर नहीं होगा.

    SC के पांच जजों ने यह फैसला सुनाया था
    सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस एस रवींद्र भट की संविधान पीठ ने यह फैसला सुनाया था. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया था. हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

    संविधान पीठ ने सुनवाई 15 मार्च को शुरू की थी
    देश की शीर्ष अदालत के तीन जजों की बेंच ने सितंबर 2020 में आरक्षण पर रोक लगाते हुए इसे 5 जजों की बेंच को ट्रांसफर कर दिया था. संविधान पीठ ने मामले में सुनवाई 15 मार्च को शुरू की थी और 26 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मुद्दे पर लंबी सुनवाई में दायर उन हलफनामों पर भी गौर किया गया कि क्या 1992 के इंद्रा साहनी फैसले पर बड़ी पीठ की ओर से पुनर्विचार करने की जरूरत है.

    कई राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण दिया जा रहा
    कोर्ट ने इस बात पर भी सुनवाई की थी कि क्या राज्य अपनी तरफ से किसी वर्ग को पिछड़ा घोषित करते हुए आरक्षण दे सकते हैं या संविधान के 102वें संशोधन के बाद यह अधिकार केंद्र को है?. सुनवाई के दौरान संवैधानिक बेंच ने सभी राज्यों को नोटिस जारी किया था. कई राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण दिया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट इसके पीछे राज्य सरकारों का तर्क जानना चाह रहा था. वहीं केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र का समर्थन करते हुए कहा था कि संविधान में हुए 102वें संशोधन से राज्य की विधायी शक्ति खत्म नहीं हो जाती हैं. संविधान में अनुच्छेद 342A जोड़ने से अपने यहां सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े तबके की पहचान की राज्य की शक्ति नहीं छिन गई है. दरअसल, मराठा आरक्षण विरोधी कुछ वकीलों ने यह दलील दी थी कि संविधान में अनुच्छेद 342A जुड़ने के बाद राज्य को यह अधिकार ही नहीं कि वह अपनी तरफ से किसी जाति को पिछड़ा घोषित कर आरक्षण दे दें.

    Maratha reservation case: Consideration of Maharashtra government's curative petition postponed in Supreme Court
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटूटा हुआ भरोसा और बीता हुआ वक्त, ज़िंदगी में कभी वापस लौट कर नहीं आता…
    Next Article ट्रिपल मर्डर का आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बीरेन सिंह, रवनीत बिट्टू और नरोत्तम मिश्रा समेत कई नामों की चर्चा

    By जनकल्याण टाइमJune 1, 2026

    भारत के 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई…

    मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, घटना के बाद पुलिस अलर्ट

    June 1, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026
    Top Trending

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बीरेन सिंह, रवनीत बिट्टू और नरोत्तम मिश्रा समेत कई नामों की चर्चा

    By जनकल्याण टाइमJune 1, 2026

    भारत के 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा…

    मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, घटना के बाद पुलिस अलर्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 1, 2026

    Murder Case: जिला मुख्यालय के पॉश इलाके में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस…

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमJune 1, 2026

    Stock Market Fall: शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार शुरुआत हुई, लेकिन…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.