खूंटी जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातू के रोड़ाबंदा गांव में तालाब में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मुरहू के केवड़ा गांव निवासी पिलाई नाग (35) की मौत हो गई. उसने अपने तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाई थी. जाल बाहर निकालने के दौरान वह खुद जाल में फंस गया और गहरे पानी में डूब गया. चिकोर बीरडीह में गुड़िया कुमारी (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सायको थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में नियारन मुंडू (47) की मौत हो गई. वह मुरहू के गोवा गांव से सायको थाना क्षेत्र के कोलमे जा रहा था. इसी क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Related Posts
इंफ्लुएंसर ईशा कालरा के पति का 29 साल की उम्र में निधन, पोस्ट शेयर कर हुईं भावुक
- JKTTeam
- August 23, 2024
- 0
मुंबई: प्रसिद्ध फैशन इंफ्लुएंसर ईशा कालरा के पति अंकित कालरा को लेकर एक दुखत खबर सामने आ रही हैं। ईशा के पति अंकित कालरा का […]
Firozabad News: बेटे की मौत के जिम्मेदार मुंबई पुलिस के तीन कर्मियों पर मुकदमा
- JKTTeam
- December 7, 2023
- 0
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला हिमांयुपूर में सूरज राठौर की मौत के मामले में मृतक के पिता ने मुंबई पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए […]
इस बजट में क्या होने वाला है खास, सरकार बढ़ा सकती है आयुष्मान भारत बीमा की सीमा
- JKTTeam
- July 11, 2024
- 0
नई दिल्ली : 23 जुलाई को संसद में आम बजट पेश किया जाने वाला है। इस बजट को लेकर सरकार से कई प्रकार की उम्मीदे […]