गांधी बाग से चंदन की चोरी का प्रयास

सूरत. शहर के मध्य स्थित गांधीबाग से चंदन के पेड़ की चोरी का प्रयास किए जाने की जानकारी मिली है। अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रिक कटर की मदद से चंदन का एक बड़ा पेड काट डाला, हालांकि वे उसे ले जाने में सफल नहीं हुए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अठवालाइंस पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। यहां उल्लेखनीय है कि गांधीबाग से चंदन के दर्जनों पेड पहले चोरी हो चुके है। मनपा ने यहां सुरक्षाकर्मी भी नियुक्त कर रखे है, फिर भी चोरों के प्रवेश पर कोई लगाम नहीं लग पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *