Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»वडोदरा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्ची बची
    Blog

    वडोदरा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्ची बची

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    5 people of the same family died
    5 people of the same family died
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वडोदरा. शहर के निकट से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 48 पर देर रात दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। खड़ी कंटेनर के पीछे कार के टकराने के चलते यह घटना घटी। इस घटना में कार में सवार एक ही परिवार के एक वर्ष के मासूम बालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो भाई, दोनों भाइयों की पत्नी और एक वर्ष का बालक शामिल है। वहीं इस हादसे में 4 वर्ष की बच्ची बच गई है।जानकारी के मुताबिक प्रग्नेश पटेल का परिवार अपने मित्र दिलीप सिंह परमार के परिवार के साथ अलग-अलग कार में सुबह 9 बजे भरूच जिले के निकोरा गांव में निकला था। निकोर गांव में प्रग्नेश का फार्म है जहां पर ये सभी पिकनिक मनाने गए थे। वडोदरा वापस लौटते नेशनल हाईवे पर जांबुवा ब्रिज से तरसाली ब्रिज के बीच यह घटना घटी। दोनों भाई एक साथ रहते थे। सभी पांच मृतकों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई।
    ढाई महीने पहले हुआ था छोटे भाई का विवाह
    मृतकों में दो भाइयों सहित छोटे भाई मयूर का ढाई महीने पहले ही विवाह हुआ था। दोनों भाइयों ने कोरोना काल में अपने माता-पिता गंवा दिए थे। अब दोनों भाइयों के परिवार जनों की एक साथ दुर्घटना में मौत होने के बाद सन्नाटा छा गया है, हालांकि परिवार में सिर्फ एक बच्ची अस्मिता पटेल (4) बची है जिसकी देखभाल करने वाला परिवार में कोई नहीं रहा है।
    कार ट्रेलर में घुसी: रिश्तेदार
    मृतकों की संबंधी तृप्तिबेन पटेल ने बताया कि इस दुर्घटना में उनकी भतीजी, दामाद, दामाद का छोटा भाई, उनकी पत्नी और एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि एक बच्ची बच गई है। ये सभी अपने वतन गए थे और वतन से वापस लौटते समय हाईवे पर रास्ते में ट्रेलर खड़ा था और कार इस ट्रेलर के पीछे घुस गई।
    दोनों मित्रों के नहीं रहने से दुखमृतक प्रग्नेश भाई के मित्र अनिल परमार ने बताया कि मृतक मयूर और प्रग्नेश दोनों उनके अच्छे मित्र थे। दोनों निजी कंपनी में एमआर के रूप में नौकरी करते थे। दोनों निकोरा गांव में अपने फार्म में गए थे जहां से लौटते समय यह दुर्घटना घटी। उन्होंने बताया कि उनके मित्र मयूर का विवाह गत 15 दिसंबर को ही हुआ था। दोनों ने पढ़ाई की और साथ में नौकरी करते थे।आज दोनों दोस्तों के नहीं रहने से उन्हें काफी दुख है।
    4 वर्ष की बच्ची का बचाव
    इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए वडोदरा फायर ब्रिगेड को भी जानकारी मिली। इसके बाद मकरपुरा फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर कार में सवार 1 वर्ष के मासूम बालक सहित पांच लोगों को बाहर निकाला गया, हालांकि ये सभी मृत हालत में थे।कार में सवार 4 वर्ष की बच्ची सौभाग्य से बचाव हो गया।
    मृतक परिवार वडोदरा के सयाजीपूरा गांव के पास सागर फिल्म सिटी के निकट माधव नगर में रहता था।
    ट्रेलर चालक, मालिक के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई
    मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि हाईवे पर किसी भी तरफ ट्रेलर खड़ा रहता है। यह ट्रेलर यहां पर नहीं खड़ी होती तो ये सभी लोग बच जाते। इस मामले में ट्रेलर चालक और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्रेलर का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया।
    पिकनिक मनाने गया था परिवार
    प्रग्नेश पटेल का परिवार अपने मित्र दिलीप सिंह परमार के परिवार के साथ रविवार सुबह 9 बजे भरूच जिले के निकोरा गांव गया था। पूरे दिन पिकनिक मनाने के बाद दोनों परिवार वडोदरा लौट रहे थे। इस दौरान प्रग्नेश की कार आगे जा रही थी और उनके मित्र दिलीप परमार की गाड़ी पीछे चल रही थी। इसी समय अचानक प्रग्नेश की कार ट्रेलर के पीछे घुस गई और परिवार के पांच सदस्यों ने अपनी जिंदगी गंवा दी। पीछे से आ रही कार में दिलीप भाई के परिवार ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
    बच्ची की जिम्मेदारी हम पर
    मृतक प्रग्नेश के मौसा प्रवीण भाई पटेल ने कहा कि इस दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है, हालांकि प्रग्रनेश की 4 वर्ष की बच्ची बच गई है। अब उसकी जिम्मेदारी हमारे ऊपर है। पूरा परिवार बिखर गया है।
    ये हैं मृतक
    प्रग्नेश भाई पटेल (34)
    मयूर भाई पटेल (30)
    उर्वशी पटेल (31)
    भूमिका पटेल (28)
    लव पटेल (1)

    Five people died in a tragic accident GUJRAT Madhav Nagar near Sagar Film City National Highway No. 48 Sayajipura village in Vadodara Surat Vadodara
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleChhagan Bhujbal: छगन भुजबल के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट रद्द
    Next Article ट्रेन में बैग से मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.