चोरी के बायो डीजल के साथ एक आरोपी गिरइंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर सहित अन्य फ्तार

बारडोली. पलसाणा तहसील के बलेश्वर गांव के पास मुंबई से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 से पुलिस ने टैंकारों से बायो डीजल चुराकर ले जाते एक वैन चालक को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 350 लीटर बायो डीजल जब्त किया गया। कुल 1,51,500 रुपए का सामान बरामद कर टैंकर चालकों वांछित घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार पलसाणा पुलिस की टीम रविवार को गश्त पर थी और तभी मुखबिर से सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर चलने वाले टैंकरों के चालकों ने बिना अनुमति के टैंकर में भरा बायो डीजल निकालकर वैन में आए एक शख्स को दिया है। वो शख्स बायो डीजल के ड्रम भरकर फिलहाल मुंबई से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 48 पर संस्कार विद्यालय के सामने सर्विस रोड पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, तभी एक संदिग्ध मारुति वैन दिखी। उसे रोका गया और घेराबंदी की गई। चालक मुकेश रामजी पहाडिया (निवासी रामनगर, सोसायटी, चलथान, पलसाना, मूल निवासी पाखंड गाँव, श्रीनाथजी, जिला राजसमंद, राजस्थान) को पकड़कर वैन की तलाशी ली गई तो उसमें से बायो डीजल से भरे 35 लीटर के दस ड्रम बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि यह बायो डीजल आरोपी ने हाइवे से गुजरते टैंकर से टैंकर चालक के साथ मिलकर चोरी किया था। पुलिस ने उसके पास से 31,500 रुपए का बायो डीजल, 30 हजार रुपए का मोबाइल फोन, 90 हजार की वैन मिलाकर कुल 1,51,500 रुपए का मुद्दामाल जब्त किया है। पुलिस ने वैन चालक मुकेश रामजी पहाड़ीया को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य टैंकर चालकों को वांछित घोषित किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed