सचिन में पतंग की डोर से बाइक सवार मैकेनिक का गला कटा

सूरत . मकरसंक्रांति को अभी एक महीना शेष है और शहर में पतंग की डोर से लोगों के घायल होने की घटनाएं शुरू हो गई है। सचिन(Sachin) क्षेत्र के सातवल्ला ब्रिज पर पतंग की डोर से एक मोपेड सवार का गला कट गया। उसे गंभीर हालत में न्यू सिविल अस्पताल लाया गया।

न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के नवागाम स्थित दिपाली पार्क निवासी मोहन भीमराव सातपुते (20) उधना में एक बाइक शोरूम में मैकेनिक का काम करते हैं। मैकेनिक मोहन अपनी मोपेड पर किसी काम से नवसारी गए थे। इसके बाद वे शाम को नवसारी से अपने घर नवागाम लौट रहे थे। इसी दौरान मोहन सचिन सतवल्ला ब्रिज पर पतंग की डोर से घायल हो गए। पतंग की डोर देखकर उन्होंने मोपेड धीरे कर दी थी, लेकिन डोर से गला कट गया। लोगों ने देखा कि पतंग की डोर से उसका गला कट जाने से वे लहुलुहान हो गए। घटना के बाद ब्रिज पर जाम लग गया। उन्हें गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। परिजन उन्हें सोमवार सुबह न्यू सिविल अस्पताल लेकर आए। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ईएनटी विभाग में रेफर किया गया। मोहन के गले पर पांच सेंटीमीटर लंबा कट था जहां टांके लिए गए। घाव की गहराई कम होने के कारण मोहन की जान बाल-बाल बच गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed