कानपुर में LLB छात्रा संग गैंगरेप! होटल में जबरन शराब पिलाई, फिर मैनेजर समेत 4 लोगों ने की दरिंदगी

कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक होटल में एलएलबी की छात्रा ने मैनेजर समेत चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाई गई, फिर उसके साथ रेप किया गया. किसी तरह जान बचाकर भागी छात्रा ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में एक छात्रा ने होटल मैनेजर समेत चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाई गई, फिर उसके साथ रेप किया गया. किसी तरह जान बचाकर भागी छात्रा ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.

होटल मैनेजर पर संगीन आरोप

दरअसल, गोविंद नगर निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार देर शाम कल्याणपुर स्थित एक होटल में किसी निजी काम से गई थी. आरोप है कि होटल मैनेजर ने उसे जबरन शराब पिलाई और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता का कहना है कि जब उसने वहां से भागने की कोशिश की तो एक युवक ने उसे पकड़कर गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए. इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस हिरासत में होटल मैनेजर

पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे सड़क तक दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास करते रहे. 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़िता ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. डीसीपी एस. एम. कासिम आबिदी भी कल्याणपुर थाने पहुंचे और छात्रा से घटना की जानकारी ली.

तहरीर के आधार पर जांच जारी-डीसीपी

डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed