दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस बार इम्तियाज अली ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें इश्क और दर्द की ऐसी दास्तां है, जो मन को झकझोर देगी।

‘ये प्यार जहर की तरह होता है, इसकी एक भी बूंद अंदर रह गई ना, तो यह आखिरी समय में चैन से मरने भी नहीं देता….

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर में दिलजीत दोसांझा का किरदार जब यह डायलॉग बोलता है तो अहसास हो जाता है कि इम्तियाज इस बार भी एक दर्द भी इश्क की दास्तां लेकर आए हैं। जानिए, कैसा है इस फिल्म का ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर में दिखी दिल को छू लेने वाली कहानी

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर में प्यार, तड़प और एक अधूरी कहानी की झलक मिलती है। इस कहानी की शुरुआत दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह के किरदार से हाेती है। नसीर का किरदार अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है वो कुछ कहना चाहता है, लेकिन किसी को उनकी बात और तड़प समझ नहीं आती है। आखिरी में दिलजीत का किरदार यह जिम्मा लेता है। फिर कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां वेदांग रैना और शरवरी के किरदार की प्रेम कहानी दिखाई जाती है। इस प्रेम कहानी का अंत दर्द से भरा हुआ दिखाया जाता है। आखिरी दिलजीत, नसीरुद्दीन, वेदांग रैना और शरवरी के किरदार कैसे आपस में जुड़ते हैं, इस बात से पर्दा फिल्म रिलीज होने पर ही उठेगा।

फिल्म कब होगी रिलीज?

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है, गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी रहमान के संगीत का जादू महसूस होता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed