Hindi News / entertainment

‘आवारापन 2’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

Article Top Ad

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की कमाई में पहले बुधवार बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इमरान हाशमी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिलम की जबरदस्त ओपनिंग हुई थी और फिर इसका पहला वीकेंड भी शानदार रहा. यहां तक की वीकडेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूती बनी हुई है और काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है.

दिलचस्प बात ये है कि इसने भारत में बॉक्स ऑफ़िस पर सिर्फ पांच दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हिट हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं कि इसने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है?

आवारापन 2′ की छठे दिन की कमाई कितनी रही?

आवारापन 2′ की बॉक्स ऑफिस पर धूम मची हुई है. ये फिल्म धुआंधार नोट छापने के साथ ही लगातार नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. ये इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सोलो फिल्म भी बन चुकी है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो 22 करोड़ से ओपनिंग करने के बाद इसने वीकेंड पर अच्छी तेजी दिखाई थी और जहां शनिवार को इसने 33.75 करोड़ कमाए थे तो वहीं संडे को इसने 26 करोड़ बटोरे.

वहीं वीकडेज में एंट्री के चलते इसके कलेक्शन में मंडे को गिरावट भी आई और इसने सिंगल डिजिट में 9.25 करोड़ कमाए. हालांकि ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे की वजह से इसने फिर तेजी दिखाई और 5वें दिन यानी मंगलवार को 9.75 करोड़ कमाए. लेकिन बुधवार को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी जा रही है..

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 6.75 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल नेट कमाई 107.50 करोड़ रुपये हो गई है.

बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी साल की 5वीं फिल्म

आवारापन 2′ की कमाई में 6ठे दिन बेशक मंदी आई है लेकिन ये साल 2026 की ‘पहले बुधवार’ को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बन गई है. 6ठे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘ ‘वेलकम टू द जंगल’ (6.07 करोड़) और ‘कॉकटेल 2’ (5.46 करोड़) के पहले बुधवार की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

साल की ‘पहले बुधवार’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

धुरंधर 2 – 49 करोड़ बॉर्डर 2 – 15.04 कराेड़ धमाल 4 – 6.9 करोड़ भूत बंगला – 6.8 करोड़ आवारापन 2- 6.75वेलकम टू द जंगल – 6.07 करोड़ कॉकटेल 2 – 5.46 करोड़

आवारापन 2′ की कमाई में दूसरे वीकेंड पर तेजी की उम्मीद’आवारापन 2′ की कमाई में फिलहाल वीकडेज के चलते मंदी देखी जा रही है. लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर फिर इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी आएगी. ये 150 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर सकती है. फिलहाल देखने वाली बात होगी की ये दूसरे वीकेंड पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad