Close Menu
    What's Hot

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026

    🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    July 5, 2026

    Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: 61 की उम्र-3 बच्चों के पिता आमिर कर रहे तीसरी शादी, सलमान खान की Ex-GF बोलीं- जश्न मनाने लायक

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील
    Crime

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने जो कहानी बताई, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं, फिर उसकी हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया. इसके बाद फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करा दिया था.

    Agra Bathroom Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में पूरे झकझोर देने वाले चर्चित बाथरूम मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी पत्नी रूबी को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. अदालत में रूबी की ओर से पैरवी करने के लिए कोई वकील मौजूद नहीं था.

    रूबी पर अपने पति की हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद उसने शव को छिपाने के लिए बाथरूम का फर्श दोबारा बनवाया और ऊंचा कराने के बहाने वहां सीमेंट का नया निर्माण कराया, ताकि किसी को वारदात की भनक तक न लगे. इसके बाद करीब 45 दिनों तक अलग-अलग कहानियां सुनाकर गुमराह करती रही.

    इस मामले का खुलासा होने के बाद यह हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बन गया. पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर रूबी को गिरफ्तार किया और आवश्यक पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि आरोपी रूबी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि हत्या की साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

    इसके साथ ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, वारदात की पूरी टाइमलाइन और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन पड़ताल की जा रही है. इससे पहले पूछताछ के दौरान रूबी ने जो कहानी बताई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, रूबी ने पहले खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाईं और पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दीं. इसके बाद उसने अकेले ही पति की हत्या कर दी.

    अगले दिन रूबी ने अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ के घर भेज दिया. फिर उसने अकेले ही शव को घसीटकर बाथरूम तक पहुंचाया. गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया और ऊपर से खुद मिट्टी डालकर समतल कर दिया. इसके बाद उसने मिस्त्री बुलाकर बाथरूम ऊंचा कराने का बहाना बनाया और पूरे फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करवा दिया, ताकि किसी को शव दबे होने का शक न हो. इस पूरी कहानी से पर्दा डेढ़ महीने बाद उठ सका है.

    मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 44 साल के सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है. सुरेंद्र आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहता था. सुरेंद्र के साथ उसकी पत्नी रूबी, मां कमला देवी और दो बेटियां रह रही थीं. एक बेटी 13 साल की है और दूसरी 9 साल की है. सुरेंद्र 18 मई 2026 को लापता हो गए थे. 26 मई को उनके बड़े भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे.

    जांच के दौरान रूबी ने सभी को यह कहकर गुमराह किया कि सुरेंद्र उससे झगड़ा कर पांच हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चले गए हैं. वह खुद भी कुछ दिनों के लिए राजस्थान चली गई. इस दौरान वह पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखती रही, पति को याद कर रोने का नाटक करती रही और हर सवाल का अलग जवाब देकर जांच को भटकाने की कोशिश करती रही

    मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि 18 मई की सुबह रूबी का कॉल आया था. उसने कहा कि घर में पुलिस का कोई मामला हो गया है, इसलिए मां और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले जाएं. उसने यह भी कहा कि घर के अंदर मत आना, बच्चों को पास की दुकान से ही ले जाना. बाद में उसने फिर कॉल कर कहा कि सुरेंद्र झगड़ा करके घर छोड़कर चले गए हैं और दो-तीन दिन में वापस आ जाएंगे.

    इसके बाद 19 मई को रूबी भी बच्चों के पास चली गई और करीब एक सप्ताह बाद वापस लौटी. जब कई दिनों तक सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला तो परिजनों का शक गहराने लगा. अनिल शर्मा लगातार रूबी से पूछताछ करते रहे, लेकिन वह हर बार नई कहानी सुनाकर उन्हें टालती रही.

    आखिरकार शुक्रवार को अनिल शर्मा सीधे उसके घर पहुंचे. उन्होंने रूबी से कहा कि अगर कोई परेशानी है तो सच बता दो, वह उसका साथ देंगे और उसे बचाने की कोशिश करेंगे. इसी बातचीत के दौरान रूबी टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि उसने पति का शव बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया था.

    यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बाथरूम का फर्श तुड़वाया गया तो वहां से सुरेंद्र शर्मा का कंकाल बरामद हुआ. शव पूरी तरह गल चुका था. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब कंकाल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके.

    इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा ने फोन पर बताया कि पूछताछ में रूबी ने बताया है कि उसने खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दी थीं. अगले दिन उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ अनिल शर्मा के घर भेज दिया. सास और दोनों बच्चियों को यही लगा कि सुरेंद्र शर्मा सो रहे हैं. इसके बाद रूबी ने अकेले सुरेंद्र शर्मा को बाथरूम में ले जाकर लिटाया, मिट्टी मंगाकर गड्ढा भर दिया और उसे समतल कर दिया. बाद में मिस्त्री बुलाकर बाथरूम ऊंचा कराने के नाम पर फर्श पर प्लास्टर करवा दिया.

    थाना प्रभारी के अनुसार, अब तक की पूछताछ में यही सामने आया है. रूबी ने यह भी बताया कि उसका पति शराब पीता था, आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, कोई काम नहीं करता था. घर का खर्च उसकी मां की सरकारी पेंशन से चलता था. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस की गाड़ी से खींचकर युवक की हत्या, बवाल के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    July 2, 2026

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    July 1, 2026

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड में नया खुलासा! लोकेशन ट्रेस होने का डर, मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन

    June 27, 2026

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    June 25, 2026

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी…

    🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    July 5, 2026

    Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: 61 की उम्र-3 बच्चों के पिता आमिर कर रहे तीसरी शादी, सलमान खान की Ex-GF बोलीं- जश्न मनाने लायक

    July 5, 2026
    Top Trending

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के…

    🚨 प्रेरणादायक पहल: “पानी है तो कल है” – नवसारी के Vispi Kasad Ji का जल संरक्षण अभियान 💧🌧️नवसारी (गुजरात):बारिश का पानी यदि सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो भविष्य में पानी की कमी जैसी बड़ी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नवसारी के Vispi Kasad Ji लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    वे अपने क्षेत्र में वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) का व्यावहारिक…

    Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: 61 की उम्र-3 बच्चों के पिता आमिर कर रहे तीसरी शादी, सलमान खान की Ex-GF बोलीं- जश्न मनाने लायक

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.