कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी के बाद अब डायना पेंटी ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। भारतीय परिधान साड़ी पहने वह इवेंट में दिखीं। उनका लुक खूब चर्चा में रहा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना भी पेंटी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। इस इवेंट में उन्होंने भारत पवेलियन में हुई एक चर्चा में हिस्सा लिया। कान फेस्टिवल के इस खास इवेंट के लिए डायना ने साड़ी को अटायर के तौर पर चुना। वह गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लगी हैं।

कान फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई गोल्डन कलर साड़ी पहनी थी। यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फैंस डायना के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

गोल्डन कलर की यह साड़ी अपने आप में बहुत खास थी। इसे बड़े ही अलग ढंग से ड्रेप किया गया था। इसके साथ एक गोल्डन जैकेट भी डायना ने पहना था। जिससे एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल हटकर नजर आया।

इस साड़ी अटायर को और खूबसूरत बनाने के लिए डायना पेंटी ने स्मोकी आई मेकअप किया। गोल्डन साड़ी में वह किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं।

डायना पेंटी की तस्वीरों और लुक पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी रिएक्शन दिया, हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर किया। मेकअप आर्टिस्ट शान मुत्ताथिल ने भी एक्ट्रेस के लुक को शानदार बताया

डायना पेंटी ने भी कैप्शन में एक खास बात लिखी। इसमें वह लिखती हैं, ‘भारत पवेलियन में मनीष मल्होत्रा की तैयार की गई खास साड़ी पहनी है। भारत में गोल्डन कलर का मतलब एक रंग से कहीं अधिक रहा है।’

डायना पेंटी ने कान फिल्म फेस्टिवल में ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ (IFFI) के निदेशक आशुतोष गोवारिकर के साथ भाग लिया था। उनके साथ भी एक तस्वीर एक्ट्रेस ने पोस्ट की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed