दुर्गा पूजा के बीच जापान रवाना हुए तेजस्वी, उधर गांधी मैदान में दशहरे पर जलेगा 70 फीट का रावण

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जापान के दौरे के लिए पटना से हुए रवाना
तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली जा रहे हैं, वहां से जापान के लिए रवाना होंगे। दुर्गा पूजा-दशहरे के बीच अचानक तेजस्वी यादव के जापान जाने को लेकर चर्चा का दौर तेज है। बताया जा रहा कि तेजस्वी पर्यटन विभाग के मंत्री भी हैं, इसलिए वह जापान-बिहार के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जा रहे हैं। पटना से जापान के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वहां जाकर कोशिश राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की होगी। इसके अलावा बिहार के लिए निवेश तलाशने की कोशिश भी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में गया धाम है, जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। जापान के लोगों के लिए गया पवित्र भूमि है। ऐसे में बिहार का जापान से आध्यात्मिक रिश्ता है। इस रिश्ते के जरिए बिहार में निवेश और विकास लाने की कोशिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *