मुंबई-पुणे हाइवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी भगाना पड़ा रोहित शर्मा को भारी, ओवरस्पीडिंग का कटा चालान

मैदान में चौकों-छक्कों की बरसात करने वाले और अपने बल्ले की रफ्तार से प्रतिद्वंद्वी टीमों के हौंसले पस्त करने वाले हिटमैन का बस नाम ही काफी है। जहां रोहित शर्मा की ब्रिगेड तेजी से वर्ल्ड कप के करीब पहुंच रही है। वहीं मैदान में दिखाई जाने वाली रफ्तार को रोहित शर्मा सड़क पर भी दिखाते नजर आए। गुरुवार 19 अक्टूबर को भारत का बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच होने जा रहा है। मैच से पहले रोहित शर्मा मुसीबत में पड़ गए हैं।

ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाना है घातक

पुणे में पहुंचते ही रोहित शर्मा के नाम तीन चालान काटे गए। मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर रोहित शर्मा 200 kph की स्पीड लिमिट से ज्यादा 215 kph में गाड़ी भगा रहे थे। 36 साल के क्रिकेटर के लैंबर्गिनी को तेजी से भगाने पर ये चालान काटे गए हैं। रोहित शर्मा के ट्रैफिक रूल फॉलो ना करने पर पुलिस ने चिंता जाहिर की। पुलिस के मुताबिक भारतीय कप्तान को टीम के साथ बस में ट्रैवल करना चाहिए।

एक्सीडेंट की वजह से ऋषभ पंत के करियर पर लगा ब्रेक

तेज रफ्तार काफी खतरनाक होती है। साल 2023 की शुरुआत में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर BCCI लगातार पुख्ता इंतजाम कर रही है। ऋषभ पंत खतरनाक एक्सीडेंट से तो बच निकले लेकिन फिर एक बार भारतीय टीम में वापसी के लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे में रोहित शर्मा का ट्रैफिक नियमों का पालन ना करना ना केवल उनके लिए बल्कि टीम के लिए मुसीबतें लेकर आ सकता है। जब आप दुनिया के लिए एक रोल मॉडल हों तो आपको इस तरह की गलतियां करने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *