‘पुष्पा’ की तर्ज पर अवैध तस्करी, ट्रांसफार्मर में रख तेलंगाना ले जा रहा था अवैध शराब

कर्नाटक के बेलगावी में अवैध शराब तस्करी के एक हाईटेक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. आबकारी विभाग की कार्रवाई में यहां भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है. पूरा ऑपरेशन आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. मंजूनाथ के नेतृत्व में चलाया गया. विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बेलगावी स्थित उत्पाद शुल्क विभाग के कार्यालय में जब ट्रांसफार्मर खोला गया तो लोग चकित रह गए. इस तरह भी तस्करी की जा सकती है, किसी ने कभी सोचा भी नहीं था.

बेलगावी आबकारी विभाग का कहना है यहां ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर अवैध शराब तस्करी नेटवर्क चलाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक शराब से भरी लॉरी को गोवा से तेलंगाना ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि जब्त की गई शराब को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था. बेलगावी तालुक में हिरेबगेवाड़ी टोल के पास इसे जब्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *