Atal Setu:के बाद मुंबई को मिलेगी कोस्टल रोड की सौगात, PM मोदी 19 फरवरी को करेंगे शुभारंभ

Date:

Share post:

pm modi Mumbai Visit: देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ के बाद अब समुद्र के अंदर बनी देश की पहली सड़क शुरू होने वाली है। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने घोषणा की कि प्रिंसेस स्ट्रीट (मरीन ड्राइव) से बांद्रा वर्ली सी लिंक के दक्षिणी छोर तक महत्वाकांक्षी मुंबई कोस्टल रोड परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मुंबई कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन 19 फरवरी को किया जाएगा।
ट्रेंडिंग
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, 40 फीट चौड़ी कोस्टल रोड की लंबाई 10.58 किमी है। जिसका 9 किमी हिस्सा दक्षिण मुंबई में है। इस परियोजना के तहत दो बड़ी सुरंगें खोदी गईं है। कोस्टल रोड के सुरंग बनाने का काम 11 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। पहली सुरंग की खुदाई 10 जनवरी 2022 को पूरी हुई। दूसरी सुरंग की खुदाई 1 अप्रैल 2022 से शुरू की गई थी।
निर्माण में आईं कई दिक्कतें
दूसरी सुरंग की खुदाई के दौरान तकनीकी समस्या हुई और सुरंग की खुदाई में देरी हुई। सुरंग का काम भारत के सबसे बड़े टीबीएम यानी टनल बोरिंग मशीन की मदद से कोस्टल रोड बनाया गया है। बीएमसी के मुताबिक, मुंबई कोस्टल रोड के दोनों चरण 15 मई तक शुरू हो जाएंगे।
मुंबई कोस्टल रोड का काम अक्टूबर 2018 में शुरू किया गया था। यह परियोजना बहुत बड़ा और जटिल होने के कारण कई दिक्कतें आईं। अदालती रोक और अन्य कारणों की वजह से परियोजना की डेडलाइन बार-बार बढ़ाई गई।
मुंबई कोस्टल रोड की खासियत-
मुंबई शहर के यातायात को बेहतर करने की दृष्टि से यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से जाना जायेगा मुंबई कोस्टल रोड। इससे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चल सकती हैं। हालांकि, इस पर गति सीमा 70 से 80 किमी प्रति घंटा होने की खबर है।
कोस्टल रोड के दोनों सुरंगों में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। दुर्घटना या आग लगने की स्थिति में धुआं बाहर निकल जाएगा। कोस्टल रोड से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इससे सफर करने पर उतनी ही दूरी में लगने वाले समय में काफी बचत होगी। दावा जा रहा है कि ईंधन में भी 34 फीसदी की बचत होगी।
मालूम हो कि मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज यानी अटल सेतु पिछले महीने यातायात के लिए खुला। एमटीएचएल ब्रिज का शुभारंभ 12 जनवरी को पीएम मोदी ने किया था। 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना छह लेन वाला यह ब्रिज 21.8 किमी लंबा है। इसका 16.5 किमी हिस्सा समुद्र में और 5.5 किमी जमीन पर है।

Related articles

आज खत्म कर दिए सारे चैप्टर’, पत्नी को किया फोन और बेटे ने बिछा दी मां-बाप की लाश

कटक में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने...

उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास पुस्तक का विमोचन, सीएम धामी ने किया आह्वान बुके नहीं बुक दीजिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड राज्य...

📰 Breaking News Update — बॉलीवुड से सम्मानित उपस्थिति✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई ✨🔥 “बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और दमदार विलेन — अली...

आज के विशेष आयोजन में बॉलीवुड के दो दिग्गज नामों—🎬 अली ख़ान और🎬 शहबाज़ ख़ान ने अपनी उपस्थिति दर्ज...

प्रेरणादायक संदेश — राजेश भट्ट साहब (मुंबई) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रेस फ़ोटोग्राफ़र: धनंजय राजेश गावड़े

नमस्कार प्यारे दर्शकों,सबको मेरा प्रणाम। मैं हूं — आपका अपना राजेश भट्ट, मुंबई से। आज मैं आप सबके...