Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका से आई ये ‘Bad’ न्यूज, फिर शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्ट

    June 18, 2026

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»दलित महिला और नाबालिग से मारपीट मामले पर सियासत तेज: टीआई समेत छह निलंबित, भोपाल रेल DSP करेंगे जांच
    Blog

    दलित महिला और नाबालिग से मारपीट मामले पर सियासत तेज: टीआई समेत छह निलंबित, भोपाल रेल DSP करेंगे जांच

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 29, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कटनी। कटनी जीआरपी थाने में दलित महिला और नाबालिग के साथ मारपीट मामले में रेल एसपी सिमाला प्रसाद ने टीआई अरुणा वाहने समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जांच हो रही है। जांच के बाद जो भी दोषी निकलेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार देर शाम एक वीडियो सामने आया। इसमें कटनी जीआरपी में पुलिसकर्मी एक दलित महिला कुसुम वंशकार और 15 वर्षीय पोते को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही कांग्रेस ने इसे लपक लिया और सरकार को घेरना शुरू कर दिया। मामले की समीक्षा करने कटनी पहुंची जबलपुर रेल एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि जीआरपी टीआई अरुणा वाहने समेत छह को निलंबित किया है। मामले की जांच भोपाल रेल डीएसपी महेंद्र सिंह कुल्हड़ा को सौंपी गई है।

    10 महीने पुराना वीडियो कैसे आया सामने?
    सामने आया वीडियो अक्टूबर 2023 का है। रेल एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि पुलिस फरार अपराधी दीपक वंशकार के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। इसी दौरान यह घटना घटित हुई। मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस थाने का वीडियो दस महीने बाद बाहर कैसे आया? इसकी भी जांच होगी।

    https://x.com/DrLaxman_Yadav/status/1828850691785535848?t=NSga7XEgo4vbghM_aZZsIQ&s=09

    कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो
    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर थाना प्रभारी के दफ्तर में मारपीट का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्यप्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार। इसके बाद तो वीडियो वायरल हो गया। रेल एसपी सिमाला प्रसाद ने तत्काल कार्रवाई की और टीआई को लाइन अटैच किया।

    पानी मांगा तो मुंह पर लात मारी
    दलित महिला कुसुम वंशकार ने वीडियो सामने आने के बाद कहा कि पुलिस ने हमें थाने बुलाया और बेटे के बारे में पूछताछ की। जब हमने कहा कि हमें नहीं पता, तो खिड़की और दरवाजे बंद कर प्लास्टिक वाले डंडे और लातों-जूते से मारा। पूरी रात मारे जब हम लेट जाएं तो फिर से उठा-उठाकर मारा। हम चिल्लाते रहे। किसी का दिल नहीं पसीजा। जब हमने पीने के लिए पानी मांगा तो मुंह पर लात मारी। पुलिस वाले तो यह भी बोले कि मर जाएगी। मैंने उनसे कहा कि मार ही डालो। हम सिविल अस्पताल में पांच दिन भर्ती रहे। कलेक्टर ऑफिस में आवेदन भी दिया था। कुछ नहीं हुआ।

    भीम आर्मी चीफ बोले- ये है भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम
    कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर हमला बोला है। भीम आर्मी के चीफ और सासंद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिसमें चोरी के नाम पर किसी भी असहाय परिवार से नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग मां को उठा लो, फिर उन पर अपनी वर्दी की भड़ास निकाल दो।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को कहा कि इस घटना से साफ है कि बीजेपी दलित विरोधी है। मुख्यमंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं को छूट देते हैं कि तुम दलितों के चेहरे पर पेशाब करो, उनको पेशाब पिलाओ। उनको उल्टा लटकाओ। घसीट-घसीटकर मारो। पुलिस को भी दलितों पर अत्याचार-अनाचार करने की छूट है। आरोपी टीआई पर एफआईआर क्यों नहीं की गई? पुलिस पर जिसने हमला किया, उनके मकान तोड़े गए। अब पुलिस ने दलितों पर अत्याचार किया, क्या उनका मकान तोड़ा जाएगा? उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “अब तो खुद राष्ट्रपति जी ही महिला उत्पीड़न को लेकर चिंतित हैं। भाजपा सरकार को अब जाग जाना चाहिए! मप्र में दलित उत्पीड़न की बेलगाम घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए! दलितों को मारना, पेशाब पिलाना, अपमानित करना, झूठे मुकदमों में फंसाना, गंभीर चोट पहुंचाना, यहां तक की हत्या ही कर देना – मेरे मध्य प्रदेश में सामान्य घटना हो चुकी है! मुख्यमंत्री चुप हैं! क्यों?”

    राहुल गांधी से बात कराएंगे पटवारी
    PCC चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, सोशल मीडिया प्रदेशाध्यक्ष मुकेश नायक कटनी में पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात करने वाले हैं। वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पीड़ित परिवार के मोबाइल फोन में चर्चा कर सकते हैं। फिलहाल, पूरे मामले पर बीजेपी की ओर से प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर विश्वास सारंग ने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मामले की जांच करने की बात कही है।

    कौन है दीपक वंशकार
    मामला दीपक वंशकार से जुड़ा है। सिमाला प्रसाद के अनुसार वह एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2017 से ही वह निगरानीशुदा बदमाशों की सूची में है। 2023 में चोरी के एक मामले में उसकी तलाश थी। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसी सिलसिले में उसके परिजनों को थाने लाया गया था। अप्रैल 2024 में उसे कटनी से जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में बारिश से तबाही: 28 मौतें, 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, NDRF, SDRF और सेना की टीमें तैनात
    Next Article ठाणे में फिर शर्मनाक घटना, छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था शिक्षक, पुलिस ने किया अरेस्ट
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    अमेरिका से आई ये ‘Bad’ न्यूज, फिर शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    Stock Market Confuse Today: शेयर बाजार में गुरुवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों…

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026
    Top Trending

    अमेरिका से आई ये ‘Bad’ न्यूज, फिर शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    Stock Market Confuse Today: शेयर बाजार में गुरुवार को खुलने के साथ…

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    चंडीगढ़ के सेक्टर-11 फायरिंग और केमिस्ट शॉप के कैशियर की हत्या के…

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    एक समय था जब सनी कौशल और शरवरी के कथित रोमांस की…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.