Goa Lok Sabha Election Date 2024: गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर एक ही दिन डाले जाएंगे वोट

Goa Lok Sabha Election 2024 Date : 18वें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी पूरे देशभर में चल रही है. 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी.नवनियुक्त चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह सिंधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.
इस बार देशभर में 7 फेजों में चुनाव आयोजित किए जायेंगे और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. यह भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला आम चुनाव होगा, जो कुल 44 दिनों तक चलेगा. मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे और लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे.
फेज 1 में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा. वहीं फेज 2 में 26 अप्रैल को 12 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होगा. फेज 3 में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा. तो वहीं, फेज 4 में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा. बात करें फेज 5 की तो इस फेज में 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा, जबकि फेज 6 में 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा और फेज 7 में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा. परिणाम की तारीख 4 जून 2024 रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *