Close Menu
    What's Hot

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    July 6, 2026

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मरीज को दवा बेचने पर डॉक्टर पर मुकदमा नहीं, HC ने विशेष न्यायाधीश के आदेश को किया रद्द
    Blog

    मरीज को दवा बेचने पर डॉक्टर पर मुकदमा नहीं, HC ने विशेष न्यायाधीश के आदेश को किया रद्द

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    No case against doctor for selling medicine to patient
    No case against doctor for selling medicine to patient
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नागपुर. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 तथा सीआरपीसी की धारा 484 के तहत डॉ. प्रशांत टिपले के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया गया। जिसमें विशेष न्यायाधीश की ओर से भी डॉक्टर को दोषी करार दिया गया। इस स्पेशल फौजदारी मामले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए डॉक्टर की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश को खारिज करने के आदेश दिए।

    कोर्ट ने आदेश में कहा कि सम्पूर्ण मामले पर गौर करने के बाद यह निश्चित है कि मरीज को दवा बेचने के लिए डॉक्टर पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। डॉक्टर की ओर से अधि. मोहित खजांची ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष के अनुसार लाइसेंस के बिना डॉक्टर द्वारा मरीजों को दवा बेचे जाने की सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

    विशेष न्यायालय में दर्ज की थी शिकायत
    अभियोजन पक्ष के अनुसार, याचिकाकर्ता एक मनोचिकित्सक है। सूचना मिलने के बाद दवा निरीक्षक की ओर से एक डमी मरीज को क्लीनिक भेजा था। डॉक्टर ने मरीज की जांच कर दवाइयां लिखीं और बिल के तहत उसके पास उपलब्ध दवाइयां बेचीं। सरकारी पक्ष के अनुसार मामला यह है कि याचिकाकर्ता द्वारा मरीज को दवाइयों का स्टॉक और बिक्री के अधिनियम की धारा 18 (सी) के प्रावधानों का उल्लंघन है। जिसके लिए विशेष न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई। जिसमें याचिकाकर्ता के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया। अधि. खजांची ने कहा कि याचिकाकर्ता एक पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी है। धारा 18(सी) यह 1040 के अधिनियम के अध्याय 4 का एक हिस्सा भर है। औषधि नियम 1945 के अनुसार विशेष रूप से नियम 123 के अनुसार अनुसूचित में निर्दिष्ट औषधियों को इसमें छूट दी गई है। यहां तक कि निरीक्षण के दौरान पूरा लेखा-जोखा रखा गया था।

    दवा नकली नहीं, मानक गुणवत्ता की
    विश्लेषक की रिपोर्ट के अनुसार, दवा मानक गुणवत्ता की थी अर्थात नकली दवा नहीं थी। अधि. खजांची ने कहा कि उसका मामला 1945 के नियम 4 के नियम 123 के साथ अनुसूची के खंड 5 के अंतर्गत ही आता है। याचिकाकर्ता की दलीलों का विरोध करते हुए सरकारी पक्ष की ओर से बताया गया कि बिक्री के लिए ही दवाएं जमा की गई थीं। यह केवल मरीजों के इलाज के लिए नहीं थी। इस मामले में याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए नियम लागू नहीं होते हैं। याचिकाकर्ता किसी भी स्थिति में दवाओं का स्टॉक नहीं रख सकता है और न ही मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के लिए बेच सकता है। सुनवाई के दौरान ऐसे मामलों में अब तक हुए फैसलों का भी हवाला दिया गया। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद कोर्ट ने उक्त आदेश जारी किया।

    gallery
    gallery
    doctor for selling medicine Dr. Prashant Tiple HC cancels order of special judge Nagpur No case against doctor for selling medicine to patient
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaharashtra: ‘भाड़े के टट्टू लाकर हमलोगों के…’, शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत का बड़ा आरोप
    Next Article दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश ने मचाया हाहाकार, वर्षाजनित घटनाओं में 28 की मौत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ पर है, जिन्हें कथित तौर 1995…

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026
    Top Trending

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ पर है, जिन्हें…

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    एक शादी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में पत्नी ने…

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    By जनकल्याण टाइमJuly 5, 2026

    उत्तर प्रदेश के आगरा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में पूछताछ के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.