Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    July 9, 2026

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    July 9, 2026

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार क्रैश, ट्रंप बोले- ईरान से अब नहीं होगी बात, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    July 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Bussiness»Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली
    Bussiness

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market Rally: शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन भरभराकर टूटा था, जब ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते को खत्म करने का बयान दिया था और इसके बाद मिडिल ईस्ट में फिर जंग शुरू हो गई, लेकिन इसका खास असर गुरुवार को सेंसेक्स-निफ्टी पर नहीं दिखा

    एक ओर जहां मिडिल ईस्ट में फिर से भीषण जंग शुरू हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप के ईरान से समझौता खत्म किए जाने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है और इसका असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल के तौर पर देखने को मिला था. लेकिन, एक दिन में ही ये डर खत्म हो गया. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ने उबरते हुए तेज शुरूआत की. BSE Sensex ओपनिंग के साथ ही 380 अंक से ज्यादा उछल गया और महज 10 मिनट के कारोबार के बाद ही ये 500 अंक से ज्यादा की छलांग लगाते हुए एक बार फिर 77000 के पार निकल गया. वहीं NSE Nifty भी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता हुआ नजर आया.

    कल मची थी तबाही, आज बाजार रॉकेट

    Donald Trump ने बीते कारोबारी दिन ईरान के साथ शांति वार्ता को समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि हम उसके साथ समझौता नहीं चाहते. इसके बाद अचानक सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश (Stock Market Crash) हो गया था, BSE Sensex 1600 अंक से ज्यादगा फिसलकर बंद हुआ था, तो वहीं NSE Nifty ने 500 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ क्लोजिंग की थी.

    एक दिन की बड़ी गिरावट के बीच निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये एक झटके में साफ हो गए थे. लेकिन बुधवार की गिरावट गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ हवा हो गई. सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,503 की तुलना में तेजी लेकर 76,576 पर खुला और फिर अगले ही पल 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 77,019 पर जा पहुंचा.

    NSE Nifty की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अपने पिछले बंद 23,882 के मुकाबले 23,928 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसकी रफ्तार भी तेज होती चली गई और ये 150 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 24,000 के पार निकल गया.

    शेयर मार्केट में इस जोरदार तेजी के हीरो बने शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Eternal Share (4%), SunPharma Share (2.70%), Bharti Airtel Share (करीब 2%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, रिलायंस, ट्रेंट, एचयूल जैसे दिग्गज स्टॉक भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ग्रीन जोन में थे.

    मिडकैप में शामिल Dixon Share (4.40%), Laurus Labs Share (3.30%), Godrej Properties Share (2.80%) और Nykaa Share (2%) की उछाल में नजर आया. स्मॉलकैप कैटेगरी में Welcorp Share (5%), IIFL Share (3.70%) और PGEL Share (3.60%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

    क्रूड महंगा, फिर क्यों आई बाजार में तेजी?

    अमेरिका-ईरान में जंग फिर से तेजी होने के चलते कच्चे तेल की कीमत में अचानक बड़ा उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड प्राइस 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, लेकिन इसके बाद भी बाजार ने जोरदार पलटी मारी है. इसके पीछे के कारणों की बात करें, तो सबसे बड़ा Value Buying है, बीते दिन की भारी गिरवट में निचले स्तरों पर जबरदस्त वैल्यू बाइंग हुई.

    इस बीच शेयर बाजार में डर का पैमाना माने जाने वाले India VIX Index में भी गिरावट आई. मार्केट में आने वाले दिनों अस्थिरता का संकेतक इंडिया वीआईएक्स अचानक 7 फीसदी के आसपास गिर गया, जो बीते कारोबारी दिन आखिरी कारोबारी घंटे में करीब 30 फीसदी उछला था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Reliance… HDFC बैंक ने दिखाया दम, अचानक शेयर बाजार हुआ बमबम, तूफानी तेजी

    July 6, 2026

    Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

    June 19, 2026

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    May 21, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Stock Market Rally: शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन भरभराकर टूटा था, जब ट्रंप ने ईरान…

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    July 9, 2026

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार क्रैश, ट्रंप बोले- ईरान से अब नहीं होगी बात, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    July 8, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Stock Market Rally: शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन भरभराकर टूटा था, जब…

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर…

    Stock Market Crash: अचानक शेयर बाजार क्रैश, ट्रंप बोले- ईरान से अब नहीं होगी बात, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमJuly 8, 2026

    Stock Market Crash: बुधवार का दिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए बेहद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.