Close Menu
    What's Hot

    🚨 वायरल स्पेशल रिपोर्ट क्या हर किसी के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए ?2 मिनट की देरी और पूरे साल की मेहनत पर पानी! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?

    July 6, 2026

    Reliance… HDFC बैंक ने दिखाया दम, अचानक शेयर बाजार हुआ बमबम, तूफानी तेजी

    July 6, 2026

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Bussiness»Reliance… HDFC बैंक ने दिखाया दम, अचानक शेयर बाजार हुआ बमबम, तूफानी तेजी
    Bussiness

    Reliance… HDFC बैंक ने दिखाया दम, अचानक शेयर बाजार हुआ बमबम, तूफानी तेजी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market Rally Today: रिलायंस से लेकर एचडीएफसी बैंक तक के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी आई और धीमी शुरुआत के बाद अचानक सेंसेक्स-निफ्टी ने भी छलांग लगा दी. BSE Sensex 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.

    शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अचानक जोरदार तेजी देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 150 अंक के आसपास चढ़ा दिखाई दिया. इस बीच बैंकिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी दिखी और HDFC Bank से लेकर ICICI Bank तक के शेयर उछले, तो वहीं Reliance, Maruti और Mahindra जैसे शेयर भी उछल पड़े.

    सेंसेक्स-निफ्टी की अचानक बदली चाल

    शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार शुरू होते ही BSE Sensex अपने पिछले बंद 77,763 की तुलना में तेजी लेकर 77,940 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. करीब दो घंटे के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 526 अंकों की तेजी लेकर 78,289 पर जा पहुंचा.

    सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty भी रफ्तार पकड़े हुए नजर आया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 24,270 के लेवल से उछलकर 24,306 पर खुला और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 150 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 24,428 के स्तर पर जा पहुंचा.

    रिलायंस समेत इन शेयरों ने दिखाया दम

    शेयर बाजार में अचानक आई इस तूफानी तेजी के दौरान बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HDFC Bank Share (2.70%), M&M Share (2%), Reliance Share (1.35%) और BEL Share (1.60%) की तेजी लेकर बाजार को सपोर्ट कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (4%), Godrej Properties Share (2.20%), Muthoot Finance Share (2%) की बढ़त लेकर कारोबार करते हुए नजर आए.

    स्मॉलकैप कैटेगरी में देखें, तो Wel Corp Share (5.50%), Radico Share (4.60%) और Manappuram Share (4.50%) की तेजी में कारोबार कर रहे थे.

    शेयर बाजार में तेजी के कारण

    सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट में आई इस जोरदार तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट से बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है. इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों से भी मिले-जुले संकेत मिले थे. जापान-कोरिया के मार्केट में गिरावट नजर आई, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स और ब्रिटेन का FTSE-100 ग्रीन जोन में कारोबार करता दिखा.

    भारतीय शेयर बाजार के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला Gift Nifty भी ओपनिंग के साथ ही तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आया और खबर लिखे जाने तक ये 170 अंक के आसपास तेजी लेकर ट्रेड कर रहा था.

    इन कारणों के अलावा बैंकों से मजबूत तिमाही अपडेट ने भी बाजार की तेजी को सपोर्ट किया. बीते सप्ताह के अंत में HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Bank समेत कई बैंकों ने ने अप्रैल-जून के लिए अनंतिम आंकड़े जारी किए, जो शानदार रहे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो
    Next Article 🚨 वायरल स्पेशल रिपोर्ट क्या हर किसी के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए ?2 मिनट की देरी और पूरे साल की मेहनत पर पानी! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

    June 19, 2026

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    May 21, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026

    सोना, पेट्रोल-डीजल पर PM मोदी की अपील, खौफ में शेयर बाजार, खुलते ही क्रैश

    May 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🚨 वायरल स्पेशल रिपोर्ट क्या हर किसी के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए ?2 मिनट की देरी और पूरे साल की मेहनत पर पानी! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    भारत में अक्सर यह देखने को मिलता है कि कई सरकारी सेवाओं में देरी सामान्य…

    Reliance… HDFC बैंक ने दिखाया दम, अचानक शेयर बाजार हुआ बमबम, तूफानी तेजी

    July 6, 2026

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    July 6, 2026
    Top Trending

    🚨 वायरल स्पेशल रिपोर्ट क्या हर किसी के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए ?2 मिनट की देरी और पूरे साल की मेहनत पर पानी! आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    भारत में अक्सर यह देखने को मिलता है कि कई सरकारी सेवाओं…

    Reliance… HDFC बैंक ने दिखाया दम, अचानक शेयर बाजार हुआ बमबम, तूफानी तेजी

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    Stock Market Rally Today: रिलायंस से लेकर एचडीएफसी बैंक तक के शेयरों…

    कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा? ज‍िसने खोला हजारों मौतों का राज, बेरहमी से मारा गया ‘सतलुज’ का हीरो

    By जनकल्याण टाइमJuly 6, 2026

    फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ पर है, जिन्हें…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.