Close Menu
    What's Hot

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    July 9, 2026

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    July 9, 2026

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश
    Crime

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में 19 साल के शादाब शेख ने प्रेमिका की चुन्नी से फांसी लगाई. पूर्व प्रेमिका के फोन पर विवाद के बाद युवती ने भी काटी हाथ की नस…

    OYO होटल में रात के समय एक 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी उम्र से 4 साल बड़ी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान कैंप निवासी शादाब शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

    स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहका का यह मामला है. यहां बुधवार शाम करीब 6 बजे ओयो होटल कुणाल में शादाब शेख अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में कमरे के अंदर बैठकर शराब का सेवन किया था. इसी दौरान प्रेमी की एक्स गर्लफ्रेंड का मोबाइल कॉल आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया.

    पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद युवती ने नशे की हालत अपने हाथ की नस काट ली थी और गश खाकर गिर गई. इसी बीच युवक ने कमरे में गर्लफ्रेंड की चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

    सुबह आंख खुली तो उड़ गए होश, शव लेकर भागी अस्पताल

    घटना के समय युवती कमरे में ही मौजूद थी. सुबह जब युवती को होश आया तो उसने युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद उसने तत्काल युवक को नीचे उतारा और अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी. युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

    घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने होटल के कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही होटल कर्मचारियों और युवक के परिचितों से भी पूछताछ की गई है

    पुलिस ने युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.

    CCTV फुटेज खंगाल रही FSL और पुलिस टीम

    जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले को सभी पहलुओं से देखा जा रहा है. पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

    पुलिस का बयान

    भिलाई नगर के CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कुणाल होटल के एक कमरे में वैशाली नगर निवासी शदाब शेख अपनी महिला मित्र के साथ रात में ठहरा हुआ था. सुबह होटल कर्मचारियों को जब कमरे में उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला, तो होटल संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

    सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस की टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक और युवती के बीच रात में कुछ कहा-सुनी हुई थी. इसके बाद महिला मित्र ने अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया, जिसके बाद शदाब शेख ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद महिला मित्र ने शव को नीचे उतारा और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleStock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    जो मेरे पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी…’ पत्नी ने गुस्से में किया ऐलान, डेढ़ महीने बाद हो गया कत्ल

    July 5, 2026

    आगरा बाथरूम मर्डर केस: ‘कातिल’ रूबी को 14 दिन की जेल, पैरवी के लिए नहीं था कोई वकील

    July 5, 2026

    छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस की गाड़ी से खींचकर युवक की हत्या, बवाल के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    July 2, 2026

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    July 1, 2026

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    June 30, 2026

    केतन हत्याकांड में नया खुलासा! लोकेशन ट्रेस होने का डर, मोबाइल छोड़कर किले पर गया था चेतन

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में 19 साल के…

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    July 9, 2026

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    July 9, 2026
    Top Trending

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में…

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Stock Market Rally: शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन भरभराकर टूटा था, जब…

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.