
अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके सीने पर दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीएम मोदी ने भी उनका हाल चाल जाना है. आइए जानते हैं कौन हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय?.
कौन हैं अजय राय?
अजय राय का जन्म वाराणसी में 7 अक्टूबर 1967 को हुआ है. 1994 में उनके बड़े भाई अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. भाई की हत्या के बाद अजय राय ने राजनीति में कदम रखा. अजय राय ने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ की. अजय राय 1996 से 2007 तक बीजेपी के टिकट से तीन बार विधायक चुने गए.
बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए
साल 2009 में उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की. इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने वाराणसी से टिकट मांगा. बीजेपी ने वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी को चुनाव लड़ाया. टिकट न मिलने से नाराज अजय राय ने बीजेपी का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो गए. 2009 के चुनाव में अजय राय सपा के टिकट से चुनाव लड़े, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
वाराणसी से पीएम मोदी के सामने लड़ा चुनाव
हार के बाद अजय राय कांग्रेस में शामिल हो गए. साल 2014 में कांग्रेस ने अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ाया. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने फिर किस्मत आजमाई, लेकिन सफल नहीं रहे. 2024 के चुनाव में कांग्रेस, सपा के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ी थी. इसमें सपा को 37 सीटें प्राप्त हुईं.

