Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला लुटेरा, 50 लाख की लूट में गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं संगीन मामले

    May 2, 2026

    🌟 AASTHA KA PRAKASH 🌟 (आस्था का प्रकाश)🌼 सबके लिए विश्वास | Sabke Liye Vishwas 🌼🕊️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की विशेष प्रस्तुति

    May 2, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला लुटेरा, 50 लाख की लूट में गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं संगीन मामले
    entertainment

    दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला लुटेरा, 50 लाख की लूट में गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं संगीन मामले

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल समय सिंह मीणा को 50 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पहले भी इस तरह के कई मामलों में शामिल रह चुका है. उसके खिलाफ पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके थे.

    दिल्ली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस बार मामला किसी आम अपराधी का नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के अंदर तैनात एक कांस्टेबल का है, जिसे 50 लाख रुपये की लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम समय सिंह मीणा बताया जा रहा है, जो दिल्ली पुलिस की 5वीं बटालियन में तैनात था. हैरानी की बात यह है कि उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे, बावजूद इसके वह नौकरी में बना रहा. इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और आंतरिक जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    पहले भी कर चुका है बड़ी लूट

    सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल समय सिंह मीणा पहले भी 25 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुका था. इसके अलावा उसके खिलाफ कुल तीन संगीन मामले दर्ज थे, जिनमें सराय रोहिल्ला और चांदनी महल थाना क्षेत्र शामिल हैं. इतना सब कुछ होने के बावजूद वह दिल्ली पुलिस में सक्रिय रूप से तैनात रहा. यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.

    ताजा मामला और गिरफ्तारी

    31 मार्च 2026 को हुई 50 लाख रुपये की लूट की वारदात में समय सिंह मीणा का नाम सामने आया. इस वारदात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. घटना के बाद उसके सभी साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन वह खुद फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और आखिरकार उसे राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया.

    कैसे दिया वारदात को अंजाम?

    जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और हर बार बड़ी रकम की लूट को निशाना बनाता था. 31 मार्च की शाम करीब 5:45 बजे उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देते रहे.

    पीड़ित की आपबीती

    शिकायतकर्ता राणा महेपाल सिंह गुजरात के महेसाणा का निवासी है. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी मोहन लाल के साथ चांदनी चौक इलाके में काम खत्म करके लौट रहा था. उनके पास एक बैग था जिसमें लाखों रुपये नकद, कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था. जैसे ही वे आजाद मार्केट चौक के पास रेलवे अंडरपास पहुंचे, तभी यह घटना हुई.

    पीड़ित के अनुसार, पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने स्कूटी को रोक लिया. इसके बाद एक आरोपी नीचे उतरा और उसने धक्का-मुक्की करते हुए बैग छीन लिया. दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए.

    पुलिस जांच और एक्शन

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान की गई. धीरे-धीरे पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें आखिर में मुख्य आरोपी कांस्टेबल समय सिंह मीणा भी दबोचा गया.

    लगातार विवादों में दिल्ली पुलिस

    हाल ही में दिल्ली पुलिस की छवि को एक और झटका तब लगा था, जब स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर एक मजदूर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था. अब इस ताजा मामले ने पुलिस की साख को और नुकसान पहुंचाया है. ऐसे मामलों से यह सवाल उठता है कि आखिर पुलिस विभाग के भीतर ऐसे आरोपियों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं होती.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 AASTHA KA PRAKASH 🌟 (आस्था का प्रकाश)🌼 सबके लिए विश्वास | Sabke Liye Vishwas 🌼🕊️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की विशेष प्रस्तुति
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    फिल्म समीक्षा

    May 1, 2026

    जब ह‍िंदी सिनेमा के पर्दे पर दिखा मजदूरों का दर्द, सुपरस्टार्स ने निभाए अहम रोल

    May 1, 2026

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    April 25, 2026

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    April 23, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला लुटेरा, 50 लाख की लूट में गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं संगीन मामले

    By जनकल्याण टाइमMay 2, 2026

    दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल समय सिंह मीणा को 50 लाख की लूट के मामले में…

    🌟 AASTHA KA PRAKASH 🌟 (आस्था का प्रकाश)🌼 सबके लिए विश्वास | Sabke Liye Vishwas 🌼🕊️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की विशेष प्रस्तुति

    May 2, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026
    Top Trending

    दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला लुटेरा, 50 लाख की लूट में गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं संगीन मामले

    By जनकल्याण टाइमMay 2, 2026

    दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल समय सिंह मीणा को 50 लाख की लूट…

    🌟 AASTHA KA PRAKASH 🌟 (आस्था का प्रकाश)🌼 सबके लिए विश्वास | Sabke Liye Vishwas 🌼🕊️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की विशेष प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 2, 2026

    यह सिर्फ एक पोस्टर नहीं है…यह एक एहसास है… एक ऐसी रोशनी…

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    By जनकल्याण टाइमMay 2, 2026

    छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर कई फिल्में बन चुकी हैं। हाल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.