Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    June 4, 2026

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»एक शर्त ने बदल दी बॉलीवुड हसीना की जिंदगी, ग्लैमर छोड़ बनीं साध्वी
    entertainment

    एक शर्त ने बदल दी बॉलीवुड हसीना की जिंदगी, ग्लैमर छोड़ बनीं साध्वी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 19, 2026Updated:April 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में हर साल सैकड़ों चेहरे आते हैं, कुछ गुमनाम हो जाते हैं तो कुछ इतिहास रच देते हैं. लेकिन नीता मेहता की कहानी इन सबसे जुदा है. 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से विनोद खन्ना और संजीव कुमार जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली नीता मेहता आज फिल्मों से कोसों दूर साध्वी का जीवन जी रही हैं.

    कभी ग्लैमर की दुनिया का बड़ा नाम रहीं नीता मेहता की जिंदगी का सफर जितना फिल्मी पर्दे पर रोमांचक था, असल जिंदगी में उतना ही उतार-चढ़ाव भरा रहा. एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपने प्यार और अपने करियर के बीच किसी एक को चुनना था, और उन्होंने जो रास्ता चुना, उसने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल कर रख दी

    मुंबई के एक पढ़े-लिखे गुजराती परिवार में जन्मी नीता मेहता के लिए एक्टिंग की राह कभी आसान नहीं थी. उनके पिता एक वकील और मां डॉक्टर थीं. लेकिन नीता के दिल में बचपन से ही एक्टिंग का जुनून सवार था. जब घरवालों ने एक्टिंग स्कूल जाने की इजाजत नहीं दी, तो उन्होंने बगावत का रास्ता चुना

    उन्होंने चुपके से FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) का फॉर्म भर दिया. उस साल करीब 20,000 आवेदकों में से महज 4-5 लोगों का चयन होना था. नीता को उम्मीद नहीं थी, लेकिन उनकी किस्मत ने साथ दिया और उन्हें दाखिला मिल गया

    FTII में पढ़ाई के दौरान ही नीता की पहचान फिल्म जगत के बड़े नामों से होने लगी. उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और कॉलेज के दिनों में ही उन्हें ‘पोंगा पंडित’ और ‘यह है जिंदगी’ जैसी फिल्में मिल गईं. लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 1978 में आया, जब राज खोसला ने उन्हें अपनी फिल्म ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ के लिए साइन किया

    विनोद खन्ना और आशा पारेख जैसे सितारों के बीच नीता मेहता अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात घर-घर में मशहूर कर दिया और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई.

    नीता मेहता ने अस्सी के दशक में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन पर्दे पर उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा संजीव कुमार के साथ पसंद की गई. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई. नीता संजीव कुमार से बेहद प्यार करती थीं और उनके साथ घर बसाना चाहती थीं

    एक्ट्रेस ने संजीव को शादी के लिए प्रपोज भी किया, लेकिन एक्टर ने उनके सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिसने नीता को झकझोर दिया. संजीव चाहते थे कि शादी के बाद नीता एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह नाता तोड़ लें और एक हाउस वाइफ बनकर रहें.

    नीता मेहता अपने काम और अपनी आजादी से बेहद प्यार करती थीं. उन्होंने संजीव कुमार के सामने साफ कर दिया कि वह शादी के बाद भी काम करना चाहती हैं. संजीव को शायद लगा कि नीता भी अन्य लोगों की तरह उनके नाम और शोहरत के लिए उनसे जुड़ना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने नीता का ऑफर ठुकरा दिया.

    प्यार के लिए अपने करियर की कुर्बानी न देने का फैसला नीता पर भारी पड़ा. जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में इस विवाद की चर्चा हुई, नीता को काम मिलना कम हो गया. देखते ही देखते वह लीड हीरोइन से साइड रोल और फिर बुजुर्ग महिलाओं के किरदारों तक सीमित रह गईं.

    उन्होंने फिल्म जगत को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. संजीव कुमार से अलग होने के बाद उन्होंने कभी किसी और से शादी नहीं की. आखिरकार, अपनी मां की तरह वह भी मां आनंदमयी के आश्रम की शरण में चली गईं.

    नीता मेहता की पहचान अब एक साध्वी स्वामी नित्यानंद गिरी के तौर पर हैं. वो अब किताबें लिखती हैं और यूट्यूब के माध्यम से अपने विचार शेयर करती हैं. ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर अब वह भगवान की भक्ति में ही सुकून पाती हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई 🌟विशेष रिपोर्ट | डिप्टी एडिटर: पी.वी. आनंद (कुमार)🔴 “बेकार नहीं है कुछ भी… बस सोच बदलने की जरूरत है” 🔴
    Next Article 📰✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष विस्तृत रिपोर्ट ✨📰✍️ डिप्टी एडिटर: P.V. आनंद, मुंबई🚨 आज की सबसे बड़ी और सोचने पर मजबूर करने वाली खबर 🚨
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026

    मई के सूखे में ‘भूत बंगला’ से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

    June 3, 2026

    सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी

    June 2, 2026

    37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल

    June 1, 2026

    आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

    May 31, 2026

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    दिल्ली के चर्चित हादसे में आरोपी लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के पीछे क्या कारण हैं?…

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026
    Top Trending

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    दिल्ली के चर्चित हादसे में आरोपी लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के पीछे…

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बुधवार को बदली-बदली नजर आई. शुरुआती कारोबार में बुरी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.