Close Menu
    What's Hot

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस
    Crime

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर नैंसी ग्रेवाल की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई. 45 वर्षीय नैंसी पंजाब से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थीं. इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी बेहद उलझी हुई है.

    वो एक गायक भी थी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी. हजारों लोग उसे फॉलो करते थे. उसकी दिलकश अदाओं और अंदाज पर मरते थे. वो विदेश में अकेली रहने वाली एक आत्मनिर्भर महिला थी. वो भले ही कनाडा में रहती थी, लेकिन उसके दिल में पंजाब बसता था. वो अक्सर अपने वीडियो में पंजाब की बातें किया करती थी. वहां के मुद्दों को उठाया करती थी. लेकिन अचानक उसकी आवाज़ खामोश हो गई. अब वो कभी नहीं बोलेगी. हम बात कर रहे हैं कि कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की. जिनके मर्डर ने सबको हैरान कर दिया है. उनके कत्ल की गुत्थी कुछ ऐसी उलझी है कि कनाडा की पुलिस और जांच एजेंसियां उसे सुलझाने में जुटी हैं.

    3 मार्च 2026, विंडसर सिटी, कनाडा

    रात के करीब साढ़े नौ बजे थे. पंजाबी मूल की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल अपने घर में अकेली मौजूद थीं. हर रोज की तरह नैंसी अपना छोटा मोटा काम कर रही थीं. ठीक उसी वक्त कोई अनजान शख्स उनके घर में दाखिल हुआ और नैंसी पर चाकू से एक बाद एक कई वार किए. हमलावर की तेजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वो किसी भी हाल में नैंसी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था. उसके ताबड़तोड़ हमले से नैंसी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी. वो चीख रही थी. रहम की गुहार लगा रही थी. लेकिन सब बेकार था. अपना काम करके हमलावर वहां से फरार हो गया.

    नैंसी की चीख पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी उनके घर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग चुका था. नैंसी के घर का मंजर भयानक था. वो खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ी थी. मगर उसकी सांसे चल रही थी. पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद नैंसी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जख्म और चोटें गहरी थीं. बहुत खून बह चुका था. लिहाजा, लाख कोशिश के बावजूद डॉक्टर नाकाम हो गए और नैंसी की जान नहीं बचाई जा सकी.

    इस वारदात की जानकारी पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स ने मीडिया के सामने बयां की. उन्होंने बताया कि एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की सूचना मिली थी. जिसके फौरन बाद पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक नैंसी खून से लथपथ हालत में थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. ओंटारियो प्रांत के विंडसर शहर में मंगलवार की रात हुई वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया.

    अब नैंसी की मौत के साथ ही सबसे बड़ा सवाल भी सामने है. आखिर नैंसी का मर्डर किसने किया? कत्ल की वजह क्या थी? 45 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन था? उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया?

    नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई बात नहीं की है और ना ही पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंची है. दरअसल, पुलिस और जांच एजेंसियां कई एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं. मसलन पुलिस इस हत्याकांड के किसी भी पहलू को छोड़ना नहीं चाहती.

    पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस इस बात की तफ्तीश भी कर रही है कि क्या नैंसी को पहले कभी धमकियां मिली थीं? सबकी नजरें जांच एजेंसियों पर हैं, नैंसी ग्रेवाल की मौत के पीछे की असली वजह कब तक सामने आ पाएगी? ये अभी कहा नहीं जा सकता.

    हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा है कि हत्या के पीछे कोई वैचारिक या राजनीतिक कारण है, लेकिन इस एंगल को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. क्योंकि नैंसी ग्रेवाल का नाम सोशल मीडिया पर खासा जाना-पहचाना था.

    पंजाबी मूल की नैंसी लंबे समय से कनाडा में रह रही थीं और यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय थीं. उनके वीडियो खास तौर पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होते थे. नैंसी की पहचान उनकी बेबाक राय से होती थी. वह कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलती थीं और अपने विचार रखती थीं.

    नैंसी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा करती थीं. वह यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी बातें शेयर करती थीं और खास तौर पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाती थीं. उनके वीडियो में सीधी और बेबाक भाषा होती थी. वह सामाजिक-धार्मिक विषयों पर बोलती थीं, अपनी राय रखती थीं, यही वजह थी कि उनके वीडियो समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों के बीच भी चर्चा में रहते थे.

    वह कई वीडियो में देखा गया कि वह खालिस्तानी गतिविधियों और कट्टरपंथी विचारधाराओं की आलोचना करती थीं. सोशल मीडिया की दुनिया में यह ऐसा मुद्दा है, जिस पर बोलना अक्सर विवादों को जन्म देता है. नैंसी भी कई बार अपने बयानों को लेकर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना कर चुकी थीं. अब यही बात पुलिस और जांच एजेंसियों के संज्ञान में भी है. हत्या का एक एंगल ये भी है. हालांकि मर्डर का असली कारण क्या था? ये जांच पूरी हो जाने पर ही पता चलेगा

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे
    Next Article ईरान के मुश्किल समय में दोस्त रूस और चीन ने क्यों बना ली दूरी, जानें वो 4 कारण जिनके चलते छोड़ा साथ
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    June 4, 2026

    नूंह में साइबर अपराध पर बड़ा एक्शन, पुलिस की निगरानी में 58 गांव, सरपंचों को भेजे गए कानूनी नोटिस

    June 3, 2026

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक के बाद उन्होंने…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Top Trending

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.