Close Menu
    What's Hot

    विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट बयान से क्यों मचा राजनीतिक तूफान?

    June 25, 2026

    सोना-चांदी के दाम में उछाल, लेकिन बिखर गए गोल्ड-सिल्वर ETF

    June 25, 2026

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»मैं तेरी बहन को मार रहा हूं, कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख’ SWAT कमांडो का मर्डर लाइव कॉल पर सुनाता रहा पति
    Crime

    मैं तेरी बहन को मार रहा हूं, कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख’ SWAT कमांडो का मर्डर लाइव कॉल पर सुनाता रहा पति

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ये मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिस्टम, समाज और दहेज की उस जहरीली सोच पर भी सवाल है जो एक प्रशिक्षित पुलिस कमांडो तक को नहीं बख्शती. गर्भवती काजल की मौत ने यह कड़वा सच उजागर किया है कि कानून की जानकारी, वर्दी और ताकत भी कई बार घरेलू हिंसा के आगे बेबस हो जाती है.

    दिल्ली पुलिस की SWAT टीम में तैनात 27 वर्षीय कमांडो काजल की कथित तौर पर उसके पति अंकुर ने दहेज को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी. काजल चार महीने की प्रेग्नेंट थीं. हत्या से कुछ मिनट पहले की एक फोन कॉल अब इस सनसनीखेज मामले का सबसे अहम सबूत बन गई है.

    काजल के भाई निखिल के मुताबिक, 22 जनवरी की रात उसे अपने जीजा अंकुर का फोन आया. अंकुर ने निखिल से कहा कि वह कॉल को रिकॉर्डिंग पर रखे, क्योंकि यह पुलिस के लिए सबूत बनेगी.

    निखिल ने बताया, ‘उसने कहा- इस कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख, पुलिस को सबूत मिलेगा. मैं तेरी बहन को मार रहा हूं. पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी.’ करीब पांच मिनट बाद एक और फोन आया. इस बार फोन के बैकग्राउंड में काजल की चीखें सुनाई दे रही थीं. इसके बाद अंकुर ने कहा, ‘वो मर गई है, अस्पताल आ जाओ.’

    निखिल खुद संसद मार्ग थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. उसने बताया कि जब तक परिवार पुलिस के साथ मोहन गार्डन स्थित काजल के घर पहुंचा, तब तक उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा चुका था.

    डंबल से हमला, दरवाजे पर सिर पटका

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 22 जनवरी रात करीब 10 बजे घरेलू विवाद के दौरान काजल पर जानलेवा हमला किया गया. जांच में सामने आया है कि अंकुर ने पहले काजल का सिर दरवाजे के फ्रेम पर पटका और फिर उस पर डंबल से वार किया. फॉरेंसिक टीम को घर से दरवाजे के फ्रेम और डंबल पर खून के निशान मिले हैं जिससे हमले की पुष्टि होती है.

    हमले के बाद काजल को पहले मोहन गार्डन के तारक अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत बिगड़ने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 27 जनवरी को काजल ने दम तोड़ दिया.

    दहेज उत्पीड़न का आरोप

    काजल के माता-पिता का आरोप है कि यह हत्या लंबे समय से चल रहे दहेज उत्पीड़न का नतीजा है. काजल की मां ने बताया कि यह लव मैरिज थी और शादी में परिवार ने अपनी हैसियत से कहीं ज्यादा खर्च किया. काजल की मां ने कहा, ‘हमने शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए. उसे बुलेट बाइक दी, लाखों के गहने दिए. इसके बावजूद वह लगातार और दहेज मांगता रहा’.

    उन्होंने आरोप लगाया कि अंकुर कार चाहता था, जिसे काजल ने अपनी कमाई से खरीदा. इससे पहले भी वह उससे पांच लाख रुपये ले चुका था. उन्होंने कहा, ‘जब हम अस्पताल पहुंचे तो वह मेरी बेटी के सारे गहने लेकर जा चुका था. वह अक्सर धमकी देता था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती’.

    हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने अंकुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह मामला न सिर्फ दहेज उत्पीड़न की भयावह सच्चाई को उजागर करता है बल्कि यह भी दिखाता है कि वर्दी पहनने वाली एक महिला भी अपने ही घर में कितनी असुरक्षित हो सकती है

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशीर्षक“जब हालात सवाल बनें, तब इंसान को जवाब बनना पड़ता है”दिनांक: 30 जनवरी 2026 | मुंबई
    Next Article UGC नियमों से बिगड़ा सवर्णों का मूड, कहीं यूपी में खराब न हो जाए बीजेपी का सियासी गेम?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    June 25, 2026

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    June 21, 2026

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट बयान से क्यों मचा राजनीतिक तूफान?

    By जनकल्याण टाइमJune 25, 2026

    विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज है. नागरिकता का प्रमाण नहीं.…

    सोना-चांदी के दाम में उछाल, लेकिन बिखर गए गोल्ड-सिल्वर ETF

    June 25, 2026

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    June 25, 2026
    Top Trending

    विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट बयान से क्यों मचा राजनीतिक तूफान?

    By जनकल्याण टाइमJune 25, 2026

    विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज है. नागरिकता…

    सोना-चांदी के दाम में उछाल, लेकिन बिखर गए गोल्ड-सिल्वर ETF

    By जनकल्याण टाइमJune 25, 2026

    Gold-Silver ETF Fall: सोना-चांदी की कीमतों में तगड़े उतार-चढ़ाव के बीच गोल्ड-सिल्वर…

    मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 25, 2026

    मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.