Close Menu
    What's Hot

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»‘लाल किले से कश्मीर तक हमने कराए हमले…और कराते रहेंगे’, PAK नेता का आतंकी हमलों पर बड़ा कबूलनामा
    Political

    ‘लाल किले से कश्मीर तक हमने कराए हमले…और कराते रहेंगे’, PAK नेता का आतंकी हमलों पर बड़ा कबूलनामा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पाकिस्तान के बड़े नेता चौधरी अनवरुल हक ने कबूल किया है कि पाकिस्तान-समर्थित आतंकी समूह भारत में लाल किले से कश्मीर तक हमले कर रहे हैं। दिल्ली धमाके और पहलगाम हमले को उन्होंने जवाबी कार्रवाई बताया।

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेता चौधरी अनवरुल हक ने भारत के भीतर आतंकी हमलों में पाक-समर्थित संगठनों की भूमिका का खुलकर इकबाल कर बड़ा राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके से लेकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले तक, भारत को निशाना बनाना पाकिस्तान की ओर से बदले की कार्रवाई थी।

    एक वायरल वीडियो में हक ने दावा किया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ने 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार धमाके को अंजाम दिया, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई। इस हमले का मास्टरमाइंड उमर उन नबी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े व्हाइट कॉलर नेटवर्क का हिस्सा बताया गया, जिसे फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था।

    इसलिए हो रहा भारत पर हमला

    हक ने पहलगाम के बैसारन वैली में अप्रैल में हुए हमले का भी जिक्र किया, जिसमें 26 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में भारत की कथित दखल के बदले में भारतीय शहरों में हमले कर रहा है।

    दिल्ली ब्लास्ट का जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन

    लाल किले के पास ब्लास्ट को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मॉड्यूल से जोड़ा गया है, जिसे फरीदाबाद में ऑपरेट किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि उमर उन नबी कई डॉक्टरों के नेटवर्क का हिस्सा था। ये अपने मेडिकल क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल रसायन और विस्फोटक सामग्री जुटाने में कर रहे थे।

    यह मॉड्यूल लंबे समय से भारत में आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहा था। हक ने अपने बयान में इस हमले पर तंज कसते हुए कहा कि भारत शायद अभी तक सभी शवों की गिनती भी नहीं कर पाया होगा, जो पाकिस्तान की ओर से हमलों को लेकर खुले तौर पर स्वीकार किया गया सबसे गंभीर बयान माना जा रहा है।

    पाक नेता का बेशर्मी भरा बयान

    अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। चौधरी अनवरुल हक ने इस हमले को भी पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई बताया।

    उन्होंने कहा कि अगर बलूचिस्तान को खून बहाओगे, तो हम भारत को लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक चोट पहुंचाएंगे यह बयान पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व की ओर से आतंकी ढांचे को खुले समर्थन और बढ़ावा देने का एक और बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

    आत्मघाती हमले की योजना का खुलासा

    भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद के जिस मॉड्यूल को पकड़ा है, वह 6 दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर बड़े आत्मघाती कार धमाके की योजना बना रहा था। इसे ऑपरेशन डी-6 नाम दिया गया था और इसमें नौ से 10 आतंकी शामिल थे। जांच में पता चला कि डॉ. उमर और डॉ. शाहीन शाहिद इस नेटवर्क को लीड कर रहे थे।

    शाहीन को जैश के लिए नए नाम ‘जमात-उल-मोमिनीन’ के तहत महिलाओं का आतंकी विंग तैयार करने की जिम्मेदारी भी मिली थी। दिल्ली धमाके से लेकर आगे की योजनाओं तक, पूरा नेटवर्क भारत में बड़े पैमाने पर तबाही की साजिश रच रहा था।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6 हत्याएं, 31 केस, व‍िदेश से चल रहा गैंग…पुलिस ने बनाई लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई की क्राइम कुंडली
    Next Article 🌼 “सद्गुरु की शक्ति – हौसले की नई रोशनी”✍️ Motivational Speech By Rajesh Bhatt Saab, Mumbai Bollywood Writer–Director Presented by: Jan Kalyan Time News, Mumbai Press Photographer: Dhananjay Rajesh Gavade
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026

    “नेहरू तो नेहरू हैं” — शरद पवार ने पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू की तुलना को बताया गलत

    June 13, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

    June 12, 2026

    ममता का खेला शेष! कल्याण बनर्जी ने भी दे दिया अल्टीमेटम, अभिषेक बनर्जी के केस से हटे

    June 11, 2026

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी टूट गई है.…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026
    Top Trending

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.