Close Menu
    What's Hot

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»6 हत्याएं, 31 केस, व‍िदेश से चल रहा गैंग…पुलिस ने बनाई लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई की क्राइम कुंडली
    Crime

    6 हत्याएं, 31 केस, व‍िदेश से चल रहा गैंग…पुलिस ने बनाई लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई की क्राइम कुंडली

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पंजाब से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक ही नहीं भारत से बाहर यूरोप और अमेरिका तक अनमोल का गैंग फिरौती, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी, ड्रग्स सप्लाई और नाबालिगों की भर्ती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल पाया गया है. पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि देशभर में उसके खिलाफ 31 से ज्यादा केस दर्ज हैं और अंतरराष्ट्रीय रेड नोटिस के बावजूद वो विदेशों से अपना नेटवर्क लगातार चलाता रहा है.

    राजस्थान पुलिस के डोजियर ने एक बार फिर देश में गैंगस्टर नेटवर्क की गहरी जड़ों के फैलाव को सामने ला दिया है. पुलिस ने अनमोल विश्नोई की पूरी क्राइम कुंडली तैयार की है. इस डोजियर के केंद्र में है अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. साथ-ही खुद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराधी नेटवर्क चलाता है. अनमोल बिश्नोई पिता लविंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव दुतारावाली का रहने वाला है.

    कैसे लॉरेंस के साथ जुड़ा अनमोल

    लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2011 में SOPU नाम का संगठन बनाया और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा. इसी दौरान उसके खिलाफ कई हमले और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हुए. चंडीगढ़ और पंजाब की विरोधी गैंगों से दुश्मनी बढ़ी और इसके चलते पंजाब में गैंगवार की घटनाएं तेज हो गईं

    2016 में लॉरेंस ने अनमोल को पढ़ाई के लिए जोधपुर भेजा लेकिन वहां भी उसके खिलाफ हमले और अवैध हथियार रखने के तीन मुकदमे दर्ज हुए. साल 2016-17 के दौरान राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कारोबारियों और धनाढ्य लोगों से लॉरेंस गिरोह द्वारा फिरौती वसूली जा रही थी. इसी समय अनमोल भी अपने भाई की अपराधी गतिविधियों में शामिल होने लगा.

    जेल से लॉरेंस, बाहर गोल्डी बराड़ और अनमोल…

    लॉरेंस 2015 से जेल में है. जेल के अंदर से वो गैंग को निर्देश देता रहा जबकि बाहर से गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई गैंग चलाते रहे. जेल में रहते हुए लॉरेंस व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को मोबाइल फोन से फिरौती की धमकियां देता था.फिरौती न देने पर गोल्डी बराड़ और अनमोल शूटर्स तैयार करते, उन्हें हथियार उपलब्ध कराते और हत्या करवाते. वारदात के बाद सोशल मीडिया पर खुलेआम जिम्मेदारी लेते थे.

    चला रहा था अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

    अनमोल बिश्नोई का नेटवर्क पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, बुल्गारिया, तुर्की और दुबई तक फैला है. उसके सदस्य कई भूमिकाएं निभाते हैं. उनका नेटवर्क कैसे और क्या-क्या काम करता था. यहां देखें.

    वॉट्सऐप/सिग्नल के लिए इंटरनेशनल मोबाइल नंबर उपलब्ध करानाVPN अकाउंट देना, फरार आरोपियों के लिए ठिकाने बनानाअवैध उच्च–गुणवत्ता वाले हथियार और गोलाबारूद उपलब्ध करानाड्रग्स सप्लाई, नए शार्प शूटर की पहचान और ट्रेनिंगअपराध की कमाई को ठिकाने लगानाफर्जी आईडी दस्तावेज तैयार करनानाबालिग लड़कों को अपराध में शामिल करना

    दो राज्यों में करीब 31 मुकदमे दर्ज

    अनमोल के कम से कम 18 साथी विदेशों में रह रहे हैं, जबकि गिरोह के 9 सदस्य फर्जी पासपोर्ट बनवाकर हाल ही में देश से फरार हुए हैं.अनमोल बिश्नोई पर राजस्थान और पंजाब में करीब 31 मुकदमे दर्ज हैं. सिर्फ राजस्थान में ही कत्ल, कत्ल की कोशिश, फिरौती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 22 केस दर्ज हैं.

    बता दें कि 2017 में जोधपुर के व्यापारी वासुदेव की हत्या भी फिरौती न देने पर लॉरेंस और अनमोल के निर्देश पर करवाई गई. वारदात को अंजाम देने वाले शूटर्स को सुरक्षित ठिकाना अनमोल ने ही उपलब्ध कराया था. लॉरेंस-गोल्डी गिरोह का एक्सटॉर्शन नेटवर्क गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई और रोहित गोडारा विदेशों से बैठकर संचालित करते हैं

    इंटरनेशनल नंबर…सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो

    IPSG की रेड नोटिस जारी होने के बावजूद अनमोल और उसके साथी इंटरनेशनल नंबर्स और VOIP कॉल्स के जरिए विदेश से अपराध जारी रखे हुए हैं. इसी दौरान गैंग ने तीन हाई प्रोफाइल शूटआउट किए, जिनमें 6 लोगों की हत्या की गई और कई बार फिरौती की धमकियां दीं.

    वारदातों में इस्तेमाल हथियार तुर्की में बने जिगाना पिस्तौल और चीन निर्मित हथियार बताए जाते हैं. इन वारदातों के लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर अनमोल बिश्नोई खुलेआम जिम्मेदारी लेता है, जिससे आम जनता में डर फैलता है और युवा अपराध की ओर आकर्षित होते हैं.

    नाबालिगों को ऐसे पकड़ाए हथ‍ियार

    गैंग ने कई नाबालिग लड़कों को भी विदेश में सेटल करवाने के झांसे में लेकर रेकी कराने और फायरिंग जैसी वारदातों में शामिल किया. फिलहाल आरोपी अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू के खिलाफ थाना सदर, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में FIR नंबर 73/2022, धारा 120B IPC, 25/54/59 Arms Act में खुली तारीख का गिरफ्तारी वारंट जारी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰📢 विशेष फाइनेंशियल न्यूज़ अपडेट“Stock Market का ज्ञान — देश के हर नागरिक तक”जन कल्याण Time News, मुंबई प्रस्तुति: राजेश गवाडे जी
    Next Article ‘लाल किले से कश्मीर तक हमने कराए हमले…और कराते रहेंगे’, PAK नेता का आतंकी हमलों पर बड़ा कबूलनामा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    June 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Top Trending

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर…

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.