Close Menu
    What's Hot

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Share Market Today: निवेशकों को ₹25000 करोड़ का मुनाफा! सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फिर पहुंचा 25,500 के पार
    Business

    Share Market Today: निवेशकों को ₹25000 करोड़ का मुनाफा! सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फिर पहुंचा 25,500 के पार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 जुलाई को भी सुस्त कारोबार देखने को मिला। निवेशक जून तिमाही के नतीजों और भारत-अमेरिका डील पर नजरें टिकाए हुए हैं। इसके चलते बाजार में किसी स्पष्ट दिशा की कमी दिखी। ट्रंप ने 1 अगस्त से ट्रेड डील नहीं करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इसके चलते निवेशक सतर्क बने हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 9.61 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त के साथ 83,442.50 पर बंद हुआ

    बैंक निफ्टी में करीब 0.60% की तेजी रही, जिसकी अगुआई प्राइवेट बैकों के शेयरों ने की। निफ्टी IT, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली। वहीं फार्मा, PSU बैंक और FMCG शेयरों में गिरावट रही। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX इंडेक्स 3% गिरकर 12.18 पर आ गया, जो निवेशकों के बीच घटती चिंता को दिखाता है।

    निवेशकों ने ₹25,000 करोड़ कमाए

    बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 जुलाई को बढ़कर 461.38 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 7 जुलाई को 461.13 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 25,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 24,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

    सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

    बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयरों में 3.40 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इटर्नल (Eternal), एशियन पेंट (Asian Paint), एनटीपीसी (NTPC) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयर 1.20 फीसदी से लेकर 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

    सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

    वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 6.17 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं ट्रेंट (Trent), एक्सिस बैंक (Axis Bank), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 0.72 फीसदी से लेकर 1.12% तक की गिरावट देखी गई।

    2,062 शेयरों में रही गिरावट

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,167 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,973 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,062 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 132 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 128 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 51 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेटर के नाम पर बना था Raj Kapoor श्री 420 का गाना ‘रमैया वस्तावैया’, 70 साल बाद भी लोगों को नहीं पता इसका मतलब
    Next Article शहरातील खड्ड्यांची गांभीर्याने दखल, खड्डे भरण्याचे काम प्रशासनाकडून युद्धपातळीवर होणार – शहर अभियंता अनिता परदेशी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    आज बकरीद पर शेयर बाजार खुला है या नहीं? देखें NSE-BSE की हॉलिडे लिस्ट

    May 28, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 100 अंक लुढ़का, Nifty 23900 अंक के नीचे

    May 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Top Trending

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर…

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.