Close Menu
    What's Hot

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»वेटर के नाम पर बना था Raj Kapoor श्री 420 का गाना ‘रमैया वस्तावैया’, 70 साल बाद भी लोगों को नहीं पता इसका मतलब
    entertainment

    वेटर के नाम पर बना था Raj Kapoor श्री 420 का गाना ‘रमैया वस्तावैया’, 70 साल बाद भी लोगों को नहीं पता इसका मतलब

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को सिर्फ यादगार फिल्में ही नहीं बल्कि कई यादगार गाने भी दिए हैं जिसमें से एक श्री 420 का गाना रमैया वस्तावैया है। आज भी राज कपूर और नरगिस दत्त पर फिल्माया जब ये गाना बजता है तो लोग उस पर डांस करते हैं। क्या आपको पता है कि ये गाना वेटर के नाम पर बना हुआ है।

    चाय-नाश्ता करते हुए शैलेन्द्र को आया था गाना बनाने का आइडिया लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की आवाज में आज भी है मशहूर राज कपूर-नरगिस दत्त पर श्री 420 में कैसे फिल्माया था ये गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई गाने ऐसे होते हैं, जो हमारे दिल में बस जाते हैं। भले ही हमें उस गाने के पीछे की कहानी, उन गानों का मतलब समझ आए या ना आए, लेकिन उनका म्यूजिक इतना सॉलिड होता है कि उन्हें अपनी मेमोरी से निकालना फैंस के लिए बेहद मुश्किल होता है।

    ऐसा ही एक गाना हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर और नरगिस दत्त की साल सुपरहिट फिल्म ‘श्री 420’ में फिल्माया गया था। गाने का टाइटल था ‘रमैया वस्तावैया’। फिल्म का ये गाना छह दशक से सिने प्रेमियों को लुभा रहा है। श्री 420 के मेरा जूता है जापानी और मुड़-मुड़ के न देख गाने के अलावा ‘रमैया वस्तावैया’ उस साल का चार्ट बस्टर सांग था। क्या आपको पता है ‘रमैया वस्तावैया’ का मतलब क्या है? कैसे एक वेटर के नाम पर कल्ट मूवी में ये पूरा गाना तैयार किया गया, चलिए जानते हैं इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा।

    चाय-नाश्ते के ऑर्डर के साथ बना दिया था ‘रमैया वस्तावैया’

    राज कपूर की सिर्फ फिल्मों की कहानियां ही मशहूर नहीं थीं, बल्कि उनकी मूवीज के गाने भी बेहद खास होते थे। आवारा की सफलता के बाद जब शोमैन ने इस फिल्म को बनाने की तैयारी की, तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म के म्यूजिक पर ही काम किया। एक यूट्यूब चैनल पर ‘रमैया वस्तावैया’ गाने से जुड़े इस किस्से के बारे में बताया गया है।

    एक बार जब शंकर, जयकिशन, हसरत जयपुरी और शैलेंद्र की जोड़ी एक बार खंडाला गई थी, वहां पर उन्हें एक ढाबा मिला, जो उनका हमेशा से फेवरेट था। चारों उस ढाबे में गए और वहां पर ऑर्डर लेने वाले कोई वेटर आए इसका इंतजार करने लगे। उस ढाबे पर काम करने वाले एक लड़के का नाम ‘रमैया’ था, जो वहां पर सालों से काम करता था और तेलुगु था। शंकर जो खुद भी हैदराबाद में रह चुके थे उन्होंने वेटर को तेलुगु में आवाज लगाई रमैया वस्तावैया

    क्या है रमैया वस्तावैया का मतलब?

    कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती। जब तेलुगु में शंकर ने इन शब्दों का प्रयोग किया, तो लिरिसिस्ट शैलेंद्र को ये शब्द बेहद पसंद आए और उन्होंने इन्हें सुर में गाना शुरू कर दिया रमैया वस्तावैया। हालांकि, शैलेंद्र के इन दो बोल पर अचानक ही हसरत बोल पड़े ‘मैंने दिल तुझको दिया’ और ऐसे इस गाने की लाइन बनती गई। जब शंकर ने ‘रमैया’ को तेलुगु में ‘वस्तावैया’ कहा, तो उसका मतलब कि हमारे पास कब आओगे।

    जयकिशन ने चाय की मेज पर हाथ से बीट देते हुए इसका म्यूजिक तैयार किया। जब ये लोग मुंबई आए तो सीधा राज कपूर से मिलने के लिए आरके स्टूडियो गए, जहां उन्हें ये गाना सुनाया। राज कपूर उनसे बेहद खुश हुए। अगर आप श्री420 के इस गाने के वीडियो को भी ध्यान से देखेंगे तो इसमें एक गांव में सेलिब्रेट करते हुए लोग डांस कर रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ नरगिस और राज कपूर एक-दूसरे को याद करते हुए (वस्तावैया-कब आओगे) लिरिक्स गुनगुनाते हैं। इस गाने को लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और मुकेश ने अपनी आवाज दी थी।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🙏 सुप्रभात प्यारे दर्शकांनो व देशवासीयांनो 🙏(Jan Kalyan Time News, Mumbai व RLG Production च्या वतीने एक जीवनस्पर्शी संदेश)
    Next Article Share Market Today: निवेशकों को ₹25000 करोड़ का मुनाफा! सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फिर पहुंचा 25,500 के पार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    अरिजीत ने किया प्रीतम को फोन, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसी क्या हुई बात?

    May 12, 2026

    झोपड़पट्टी में बीता बचपन, आज करोड़ों का मालिक एक्टर, 26 साल बाद पूरा किया पिता का सपना

    May 10, 2026

    डकैत से लुक्खे तक, इस हफ्ते OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

    May 9, 2026

    🌟 BOLLYWOOD SUPERSTAR COMEDIAN JOHNNY LEVER SAAB🤝 SOCIAL WORKER VISPI KASAD👁️ नेत्रदान जागरूकता अभियान में साथ आए ✨

    May 8, 2026

    45 की उम्र में कपूर खानदान की बेटी का ग्रैंड डेब्यू, ननद को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया भट्ट, रेखा ने लूटी महफिल

    May 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल…

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    May 13, 2026

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026
    Top Trending

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद…

    बिजनेसमैन पति ने मौनी रॉय को दिया धोखा-हड़पे पैसे! शादी के 4 साल बाद होगा तलाक?

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है.…

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    साईं बाबा केवल एक संत नहीं थे…बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, उम्मीद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.