Close Menu
    What's Hot

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨HR और सुपरवाइजर पर मजदूरों ने उठाए गंभीर सवाल! वेतन भुगतान विवाद से बढ़ा आक्रोश, मजदूर बोले – काम पूरा, पैसा कहां गया? जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल

    June 16, 2026

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के भाई ने पति के परिवार से मांगी माफी, बोले- बहन से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं!
    Crime

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के भाई ने पति के परिवार से मांगी माफी, बोले- बहन से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि उन्होंने सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं. यहां तक कि उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई की बात कह रहे हैं.

    मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. राजा की पत्नी सोनम ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने उसकी हत्या करवाने का गुनाह कबूल कर लिया है. शिलांग पुलिस द्वारा पेश किए गए ठोस सबूतों और कड़ाई से की गई पूछताछ ने सोनम को सच उगलने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद सोनम के भाई ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि उन्होंने सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं. यहां तक कि उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई की बात कह रहे हैं.

    सोनम के गोविंद रघुवंशी भाई ने कहा, “हमें 100 फीसदी यकीन है कि सोनम ने ही हत्या करवाई है. सबूतों के आधार पर यह साफ है. हमने राजा रघुवंशी के परिवार से माफी मांगी है. यदि सोनम दोषी है, तो उसे फांसी होनी चाहिए.” उधर, शिलांग पुलिस ने वारदात के बाद सोनम की हत्यारों के साथ मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें वो उनसे बातचीत करती नजर आई. पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सवाल तैयार किए, जिनका सोनम के पास कोई जवाब नहीं था.

    शिलांग पुलिस ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है. इस दौरान सोनम के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए, जिसने उसके गुनाह को और पक्का कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने हत्या के पीछे निजी रंजिश और पारिवारिक विवाद को कारण बताया. पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच को तेज कर दी है. हत्याकांड में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है. सोनम ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई हो रही है.

    इससे पहले गोविंद रघुवंशी मृतक राजा के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि जिसने हत्या की, उसे फांसी की सजा मिले. उन्होंने दावा किया कि उसे सोनम की साजिश की कोई जानकारी नहीं थी. वो गाजीपुर में सोनम से सिर्फ दो मिनट के लिए मिला, लेकिन उसने कोई गुनाह नहीं कबूला. उन्होंने कहा कि राज कुशवाह उनके वहां सिर्फ कर्मचारी था. सोनम का उसके साथ कोई अफेयर नहीं था. वो उसे राखी बांधती थी. सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया था.

    बताते चलें कि राजा रघुवंशी मर्डर केस को सुलझाने का दावा करने वाली मेघालय पुलिस का कहना है इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी है. उसने अपने राज कुशवाहा और चारों सुपारी किलर की मदद से इस साजिश को अंजाम दिया है. पुलिस सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले गई है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. मेघालय पुलिस ने पूरे ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन हनीमून’ रखा था. इसके तहत सभी आरोपियों को पकड़ा गया. इसकी जांच के लिए गठित एसआईटी में 120 पुलिसकर्मी शामिल थे.

    पुलिस टीमों की अगुवाई ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम और एसपी (सिटी) हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर कर रहे थे. इस जांच में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जेंटिया हिल्स माउंटेनियरिंग क्लब और स्निफर डॉग्स की टीम भी शामिल रही है. पुलिस ने ड्रोन की मदद भी ली थी. इसके अलावा टेक्नीकल सर्विसलांस के जरिए सभी आरोपियों के बातचीत का ब्यौरा एकत्र किया गया, जिससे उनके बारे में खुलासा हो सका. इसी आधार पर पुलिस ने तीन राज्यों में ऑपरेशन चलाकर इस मामले का खुलासा किया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानी नागरिक और अवैध विदेशी स्वेच्छा से छोड़ दें देश’, पाकिस्तान ने चेतावनी दी
    Next Article महापालिका क्षेत्रात 5 सेमी- इंग्लिश स्कुल या वर्षापासून सुरु करणार !पावसाळी आपत्कालीन तयारी महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर…

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨HR और सुपरवाइजर पर मजदूरों ने उठाए गंभीर सवाल! वेतन भुगतान विवाद से बढ़ा आक्रोश, मजदूर बोले – काम पूरा, पैसा कहां गया? जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल

    June 16, 2026

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨HR और सुपरवाइजर पर मजदूरों ने उठाए गंभीर सवाल! वेतन भुगतान विवाद से बढ़ा आक्रोश, मजदूर बोले – काम पूरा, पैसा कहां गया? जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कई मजदूरों और कर्मचारियों द्वारा यह शिकायत सामने आई है कि उन्हें…

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.