Close Menu
    What's Hot

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Gainers & Losers: Sensex की मंथली एक्सपायरी, Indigo और Olectra समेत इन 10 शेयरों में रही तेज उठा-पटक
    Business

    Gainers & Losers: Sensex की मंथली एक्सपायरी, Indigo और Olectra समेत इन 10 शेयरों में रही तेज उठा-पटक

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Gainers & Losers: बिकवाली के माहौल में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से 5 फीसदी अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

    Bayer CropScience । मौजूदा भाव: ₹5677.40 (+10.67%)मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बेयर क्रॉपसाइंस का ऑपरेशनल रेवेन्यू 32.07% उछलकर ₹1046.4 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 49.27% चढ़कर ₹143.3 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी हर शेयर पर ₹35 का फाइनल डिविडेंड बांटेगी। इन वजहों से बेयर क्रॉपसाइंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 14.12% उछलकर ₹5854.10 पर पहुंच गए।

    Rashtriya Chemicals and Fertilizers (RCF) । मौजूदा भाव: ₹156.45 (+1.66%)सरकार ने राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) को खाद का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया तो शेयर इंट्रा-डे में 2.44% उछलकर ₹157.65 पर पहुंच गया। हालांकि उत्पादन बढ़ाने या टाइमलाइन के बारे में और अधिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

    Bondada Engineering । मौजूदा भाव: ₹1224.70 (+3.62%)बोन्डाडा इंजीनियरिंग को तेलंगाना पावर जेनेरेशन कॉरपोरेशन से 100MWh बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स के सेटअप के लिए तेलंगाना पावर जेनेरेशन कॉरपोरेशन से ₹204.2 करोड़ का ऑर्डर मिला तो शेयर इंट्रा-डे में आज 4.15% उछलकर ₹1231.00 पर पहुंच गए। यह प्रोजेक्ट 18 महीने में पूरा करना है है।

    INOX India । मौजूदा भाव: ₹1224.70 (+3.62%)आईनॉक्स इंडिया को सावली प्लांट में बेवरेज पीपा बनाने के लिए दुनिया को दो सबसे बड़ी ब्रूअरीज कंपनियों Heineken और AB InBev से मंजूरी मिली तो आईनॉक्स इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.15% उछलकर ₹1231.00 पर पहुंच गए।

    Shriram AMC । मौजूदा भाव: ₹490.00 (+10.43%)सनलाम एमर्जिंग मार्केट्स (Sanlam Emerging Markets) के प्रमोटर बनने पर श्रीराम एएमसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 11.34% उछलकर ₹494.00 पर पहुंच गए। कंपनी ने सनलाम एमर्जिंग मार्केट्स को 38.89 लाख शेयर का प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट करके ₹105 करोड़ जुटाए हैं। समलाम की कंपनी में 23% हिस्सेदारी है और अब कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 71.17% हो गई है। अब इसके बोर्ड में भी बदलाव होगा।

    Olectra Greentech । मौजूदा भाव: ₹1258.05 (-6.49%)महाराष्ट्र सरकार ने ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक को दिए गए इलेक्ट्रिक बसों के ऑर्डर को रद्द करने का आदेश का अधिकारियों को दिया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 12.29% टूटकर ₹1180.00 पर आ गए। महाराष्ट्र सरकार ने यह आदेश डिलीवरी के टाइमलाइन से चूकने के चलते दिया है।

    InterGlobe Aviation (Indigo) । मौजूदा भाव: ₹5313.15 (-1.94%)को-फाउंडर राकेश गंगवाल की अपनी करीब 5.8% हिस्सेदारी एक ब्लॉक डील में बेचने की रिपोर्ट पर इंडिगो के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.99% टूटकर ₹5256.00 पर आ गए थे। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 2.26 करोड़ शेयरों की इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹5260 प्रति शेयर था।

    Sagility India । मौजूदा भाव: ₹40.72 (-4.99%)एक प्रमोटर Sagility BV की ऑफर फॉर सेल के जरिए 15.02% हिस्सेदारी बेचने की योजना के ऐलान पर सैजिलिटी के शेयर आज इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹40.72 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए। नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 27 मई को खुला है और अब खुदरा निवेशकों के लिए 28 मई को खुलेगा। फ्लोर प्राइस 38 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बेस इश्यू साइज 7.39% है।

    RateGain Travel । मौजूदा भाव: ₹472.00 (-10.14%)रेटगेन ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 6-8% की रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा है जो वित्त वर्ष 2025 के 12.5% की ग्रोथ से काफी कम है। इसके अलावा कंपनी ने इस वित्त वर्ष 15-17% के मार्जिन का लक्ष्य तय किया है जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 21.6% पर था। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड कर न्यूट्रल कर दी है और टारगेट प्राइस ₹650 से घटाकर ₹480 कर दिया है। इन वजहों से रेटगेन ट्रैवल के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.58% टूटकर ₹469.70 पर आ गए थे।

    TTK Prestige । मौजूदा भाव: ₹646.10 (-5.75%)मार्च तिमाही में सालाना आधार पर टीटीके प्रेस्टिज ₹58.71 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹40.64 करोड़ के घाटे में आई तो शेयर आज इंट्रा-डे में 9.83% टूटकर ₹618.10 पर आ गए। इस घाटे में इंपेयरमेंट के चलते ₹71.42 करोड़ का एक्सपेश्नल चार्ज भी शामिल है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4.3% उछलकर ₹650 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 33% गिरकर ₹51.53 करोड़ और मार्जिन 500 पर्सेंटेज प्वाइंट्स गिरकर 7.93% पर आ गया।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोवा के लिए जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से श्री संदीप वेन्गुर्लेकर द्वारा दिया गया विशेष संदेश – विस्तृत विवरण (हिंदी में)
    Next Article नासिर के गोल से कानपुर को तीन अंक से हराकर 36वीं वाहिनी रामनगर ने जीती ट्रॉफी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    June 12, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष आखिरकार समाप्त होने…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.