Close Menu
    What's Hot

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Sports»मैं ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ूंगा…BCCI के खिलाफ हुए विराट कोहली, नियमों की उड़ाएंगे धज्जियां!
    Sports

    मैं ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ूंगा…BCCI के खिलाफ हुए विराट कोहली, नियमों की उड़ाएंगे धज्जियां!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बीसीसीआई ने आईपीएल के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के लिए एक सख्त नियम बनाए हैं। बीसीसीआई द्वारा लगाई गई पाबंदियां खिलाड़ियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है।

    स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से जुड़ गए हैं। लेकिन इस दौरान एक खबर ये है कि कोहली बीसीसीआई के खिलाफ होते दिखाई दे रहे हैं।

    दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के लिए एक सख्त नियम बनाए हैं। बीसीसीआई द्वारा लगाई गई पाबंदियां खिलाड़ियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है। इन नियमों के मुताबिक अब किसी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य आईपीएल 2025 के दौरान ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकेंगे। अगर परिवार के सदस्य अभ्यास या मैच देखना चाहते हैं तो वे हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में बैठकर देख सकते हैं।

    गलत हैं BCCI के नियम!

    ऐसे में अब बीसीसीआई के इन्हीं नियमों पर विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें गलत ठहराया है। उन्होंने बीसीसीआई के इस सख्त नियम के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा है कि लोगों को यह समझाना बहुत मुश्किल है कि टीम के खिलाड़ियों को बाहर मुश्किल हालातों से गुजरने के बाद परिवार से मिलकर कितना अच्छा लगता है।

    नियम से बहुत निराश हूं…

    ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक विराट कोहली ने कहा, “लोगों को यह समझाना मुश्किल है कि जब भी आपको कोई गंभीर समस्या होती है तो परिवार के पास जाकर आपको कितना अच्छा लगता है। मुझे नहीं लगता कि लोग समझते हैं कि यह वास्तव में मददगार है। मैं इस नियम से बहुत निराश हूं।”

    परिवार से मिलकर तनाव दूर होता है

    साथ ही विराट ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी किसी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो वह जरूर चाहेगा कि कोई ऐसा हो जिससे वह अपनी बातें साझा कर सके। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा होता है, लेकिन परिवार का साथ मिलने से उसे बाकी सभी तनाव दूर करने में मदद मिलती है। विराट का कहना है कि बाहर चाहे जितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन घर आकर सब कुछ सामान्य लगने लगता है।

    फैमली से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ूंगा

    इतना ही नहीं विराट ने ये भी कहा कि “मैं ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ूंगा, जहां मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिले।” जिससे ये माना जा रहा है कि कोहली बीसीसीआई के नियमों का पालन करने के भी मूड में नहीं हैं। हालांकि ये केवल एक रिपोर्ट है, इसमें कितनी सच्चाई है ये फिलहाल कोई नहीं जानता है।

    22 मार्च को KKR से होगा मुकाबला

    जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली फिलहाल आरसीबी कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस बार आईपीएल में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। आरसीबी का पहला मैच 22 मार्च को केकेआर के खिलाफ खेला जाना है, जो आईपीएल 2025 का भी पहला मैच होगा

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजांच अधिकारी के सामने पेश हुए अबू आजमी मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में लगाई हाजिरी
    Next Article विदेशी निवेशकों की ‘बिग सेल’, बाजार से निकाले 1.42 लाख करोड़
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    May 30, 2026

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026

    आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

    May 15, 2026

    राइजिंग स्टार्स: नेपाल को 7 विकेट से हराया

    February 18, 2026

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रिंस को 481 मेडल

    January 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Top Trending

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    Stock Market में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई. ये तेजी…

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    गुजरात के छोटा उदेपुर में पिता की 30 लाख रुपये की संपत्ति…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.