बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू

Date:

Share post:

साल 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करनी वाली हरनाज कौर संधू बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनके हाथ हिंदी फिल्म लगी है। हरनाज टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। शायद नाम आप समझ गए हों! जी हां, हरनाज को ‘बागी 4’ में साइन किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पु्ष्टि की है।

मेकर्स ने साझा किया पोस्टफिल्म ‘बागी 4’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हरनाज को साइन किया है। आज गुरुवार को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें हरनाज की तस्वीर है। इसके साथ लिखा है, ‘मिस यूनिवर्स से बागी यूनिवर्स तक! हम आपको नई प्रतिभा से मिला रहे हैं। बागी 4 में लेडी रिबेल’। इस फिल्म का निर्देशन एच हर्षा कर रहे हैं।

सोनम बाजवा और संजय दत्त भी आएंगे नजरमेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का एलान किया। इसमें पंजाबी सिनेमा की अभिनेत्री सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। अब इसमें साजिद ने हरनाज संधू को भी फिल्म में साइन किया है। इसके अलावा संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस तरह टाइगर की फिल्म के साथ हरनाज हिंदी सिनेमा में आगाज कर रही हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...