Close Menu
    What's Hot

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर गरमाई सियासत
    Blog

    छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर गरमाई सियासत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    • विपक्ष ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
    • उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोले- नौसेना ने निर्माण कराया था

    मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में मंगलवार को सियासत गरमा गई। सोमवार को हुई इस घटना के बाद विपक्ष ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं, मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रतिमा का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना द्वारा किया गया था। बीते वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था।

    सरकार बड़ी प्रतिमा स्थापित करेगी : फडणवीस
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सिंधुदुर्ग जिले में ढही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नौसेना ने बनाई थी। राज्य सरकार ने अब उसी स्थान पर मराठा योद्धा की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा, प्रतिमा के निर्माण की देखरेख राज्य सरकार ने नहीं बल्कि नौसेना ने की थी। प्रतिमा के निर्माण और स्थापना के लिए जिम्मेदार लोगों ने महत्वपूर्ण स्थानीय कारकों जैसे कि तीव्र हवा गति और इसमें इस्तेमाल लोहे की गुणवत्ता को नजरअंदाज किया होगा। समुद्र से उठने वाली हवाओं के संपर्क में आने के कारण प्रतिमा में जंग लगने का खतरा अधिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा ढहने की घटना की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिमा गिरने के बाद सोमवार को दावा किया था कि प्रति घंटे 45 किलोमीटर की गति से चली हवा के कारण यह घटना हुई। विपक्षी दलों ने यह कहते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस प्रतिमा को जल्दबाजी में स्थापित किया गया था।

    राजनीति न करें : केसरकर
    महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उसी स्थान पर सौ फुट ऊंची एक नई प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। तटीय सिंधुदुर्ग जिले से ताल्लुक रखने वाले केसरकर ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार द्वारा जांच करा देने भर से जन भावनाएं शांत नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किए जाने तक, मालवण में मराठा शासक की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। प्रतिमा करीब सौ फुट ऊंची होनी चाहिए।

    राउत ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा :
    शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की। साथ ही प्रतिमा के निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि औरंगजेब और मुगलों ने भी शिवाजी महाराज का इस तरह अपमान नहीं किया था। राउत ने कहा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री रवींद्र चव्हाण से विभाग वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा बनाने का ठेका मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को दिया गया।

    ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा
    पुलिस ने प्रतिमा ढहने के मामले में मंगलवार को ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक अभियंता ने मालवण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर ठेकेदार जयदीप आप्टे और ‘स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट’ चेतन पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी विकास भवन कार्यालय, नाशिक जिले में “आदिवासीयों” के पेसाक्षेत्रों में पद नियुक्तियां ना होने के मामले’पर बे-मुदत अमरण उपोषण द्वारासुरगाना के गुजरात मेन महामार्ग हतगड़के सड़कों कि चौराहे पर युवाओं नें किया चकका जाम आंदोलन
    Next Article Mumbai News: पड़ोसी ने 13 साल की लड़की से बार-बार किया रेप, विरोध करने पर पिटाई, ठाणे में फिर शर्मनाक वाकया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष आखिरकार समाप्त होने…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.