Mumbai News: पड़ोसी ने 13 साल की लड़की से बार-बार किया रेप, विरोध करने पर पिटाई, ठाणे में फिर शर्मनाक वाकया

Date:

Share post:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेप का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म और पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

दोस्ती कर बनाए संबंध
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भिवंडी के न्यू आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसके परिवार से बार-बार मिलने आने लगा, जब लड़की के माता-पिता बाहर गए थे तब वह घर आया और कथित तौर पर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

लड़की के विरोध पर की मारपीट
अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ और सोमवार को जब लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...