Close Menu
    What's Hot

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मंदी की आहट और लाल शेयर मार्केट बीच आरबीआई की बड़ी बैठक, लिए जाएंगे बड़े और कड़े फैसले
    Blog

    मंदी की आहट और लाल शेयर मार्केट बीच आरबीआई की बड़ी बैठक, लिए जाएंगे बड़े और कड़े फैसले

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    RBI's big meeting amid signs of recession and red stock market
    RBI's big meeting amid signs of recession and red stock market
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: अमेरिका से आई मंदी की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मचा दिया। शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का दौर जारी है। यह गिरावट चिंता का सबब भी बन रही है। वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक शुरू हो गई है। 8 अगस्त को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी बैठक के फैसलों की जानकारी देंगे। लेकिन इससे पहले ही कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आरबीआई अगस्त की नीति बैठक में भी ब्याज दरें घटाने का फैसला नहीं लेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि होम लोन ग्राहकों को ईएमआई में कमी का इंतजार अभी और लंबा होगा। लेकिन अगर आरबीआई कोई फैसला लेता है तो यह एक बड़ा कदम होगा।

    जानकारों के मुताबिक अगस्त की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रख सकता है। रेपो रेट में कटौती से पहले आरबीआई महंगाई दर में कमी की स्थिरता का आकलन करेगा। इसकी वजह यह है कि पहले जहां बेहतर मानसून के चलते महंगाई दर में कमी का अनुमान था, वह अब थोड़ा धुंधला होता जा रहा है, क्योंकि इस समय देशभर में मानसून असमान है। इसके चलते कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश हो रही है जबकि कई जगहों पर औसतन कम बारिश दर्ज की जा रही है।

    आरबीआई खुदरा महंगाई दर को रेपो रेट में कटौती का सबसे बड़ा आधार मानता है। फिलहाल आरबीआई 2 से 6 फीसदी के दायरे में रहने के बावजूद 5.1 फीसदी के साथ उच्च स्तर के करीब बना हुआ है। ऐसे में आरबीआई कुछ और समय इंतजार करने और इसकी चाल को परखने के बाद ही अगली पॉलिसी में रेपो रेट घटाने पर फैसला ले सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में खुदरा महंगाई दर में कमी आ सकती है, लेकिन बेस इफेक्ट के चलते इसके भी तेजी में बने रहने की उम्मीद है।

    रेपो रेट में क्यों नहीं हुई कटौती
    फिलहाल रेपो रेट में कटौती न करने की एक वजह यह भी है कि 2023-24 में ऊंची ब्याज दरों के बावजूद देश की विकास दर 8.2 फीसदी रही। वहीं अप्रैल-जून तिमाही में 4.9 फीसदी महंगाई दर का आंकड़ा भी अभी रेपो रेट में कटौती का संकेत नहीं दे रहा है। ऐसे में आरबीआई अगस्त की बैठक में रेपो रेट में कटौती नहीं करने का फैसला ले सकता है। अमेरिका में ब्याज दरों में कोई कमी नहीं घरेलू संकेतों के साथ-साथ विदेशी संकेत भी यही कह रहे हैं कि रेपो रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

    अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने पिछले सप्ताह हुई बैठक में अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था। लेकिन फेड रिजर्व ने संकेत दिया था कि आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी ब्याज दरों में कटौती की है, जिससे आगामी नीतियों में रेपो रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में महंगाई का दबाव कम होने और अमेरिकी मौद्रिक नीति से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद आरबीआई भी ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकता है।

    amid signs Maharashtra Mumbai RBI red stock market
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएडल्ट स्टार के टैग पर छलका सनी लियोनी का दर्द, 12 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता
    Next Article नासिक में लगातार हो रही भारी बारिश से काजीगढ़ी में मिट्टी ढही, 2 घर धराशाई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    आज बकरीद पर शेयर बाजार खुला है या नहीं? देखें NSE-BSE की हॉलिडे लिस्ट

    May 28, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 100 अंक लुढ़का, Nifty 23900 अंक के नीचे

    May 27, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान पर बंद; सेंसेक्स 479 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से नीचे

    May 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति करने जा रही…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Top Trending

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बुधवार को बदली-बदली नजर आई. शुरुआती कारोबार में बुरी…

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    फिल्म काला हिरण विवादों में बनी हुई है. मेकर्स को सलमान खान…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.