घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी भावेश भिंडे का अजीब बयान, बिलबोर्ड गिरने की घटना को बताया “एक्ट ऑफ गॉड”

Date:

Share post:

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर हादसे के मुख्य आरोपी भावेश भिंडे ने खुद को निर्दोष बताते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। भिंडे ने रिट याचिका दायर करते हुए जमानत देने का मांग की है। भावेश ने याचिका में इस हादसे को “एक्ट ऑफ गॉड” बताया है। साथ ही उस पर दर्ज केस भी रद्द करने का भी अनुरोध किया है।

ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भावेश भिड़े ने अपनी याचिका में कहा कि 13 मई को हुई घटना एक प्राकृतिक आपदा थी। इस हादसे के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। इसके साथ ही भावेश ने दायर याचिका में अपने दावों को साबित करने के लिए हवा की गति मापने वाली बीफोर्ट स्केल का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मौसम विभाग आंधी की भविष्यवाणी करने में नाकाम रहा।

“एक्ट ऑफ गॉड” है घाटकोपर हादसा
भावेश ने अपने याचिका में कहा कि मौसम विभाग ने 12 मई को दोपहर 1.15 बजे ऑल इंडिया समरी वेदर रिपोर्ट जारी की थी। उस बुलेटिन में मुंबई में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का कई जिक्र नहीं है। याचिका में भावेश ने कहा कि यह घटना “एक्ट ऑफ गॉड” था, प्राकृतिक आपदा थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। इसके लिए याचिकाकर्ता को या ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

तेज हवा के कारण गिरा होर्डिंग
इस याचिका में यह भी कहा गया है कि यह होर्डिंग त्रुटियों के कारण नहीं बल्कि उस समय चल रही तेज हवाओं (96 किमी प्रति घंटे) के कारण गिरा। भावेश ने अपने याचिका में दावा भी किया है कि मौसम विभाग धूल भरी आंधी की भविष्यवाणी करने में नाकाम रह है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के घाटकोपर इलाके के पेट्रोल पंप पर एक 120*120 फीट की होर्डिंग गिरी थी। 13 मई को हुए हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...