Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    July 4, 2026

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    July 4, 2026

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»India»दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल
    India

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    IMD ने 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों का मौसम पर ताजा अपडेट.

    • 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है
    • दिल्ली-NCR में 9 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना है
    • यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है
    • अगले 15 घंटे में 61 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

    मानसून अब धीरे-धीरे उत्तर भारत के राज्यों को अपनी चपेट में ले रहा है. कई जगहों पर लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. भारतीय मौसम विभाग ने 20 राज्यों के लिए बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. खास तौर पर दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इस दौरान, कई इलाकों में हवा की रफ्तार 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं देशभर में कल यानी रविवार (5 जुलाई) को मौसम कैसा रहेगा?

    दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा (Delhi Weather Tomorrow)

    दिल्ली और उसके आसपास NCR इलाकों में 5 से 9 जुलाई तक मौसम सुहाना बना रह सकता है. IMD ने मध्यम बारिश, बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान, अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

    यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट (UP Kal Ka Mausam

    यूपी में प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, गाजीपुर, देवरिया, बलिया सहित कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

    वहीं बिहार के पश्चिम और उत्तरी हिस्सों में पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर समेत कई जिलों में बारिश और मेघगर्जन की संभावना है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं..

    राजस्थान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Rajasthan Weather)

    राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. IMD ने झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, नागौर, पाली, भीलवाड़ा और कई अन्य जिलों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. अगले चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

    महाराष्ट्र में रेड अलर्ट (Mumbai Weather Update)

    वहीं महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों की चिंता बढ़ा दी है. अमरावती, नागपुर, गोंदिया, वाशिम, यवतमाल और हिंगोली में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है. मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां पहले से ही कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

    दक्षिण भारत में भी मानसून सक्रिय (Monsoon Update)

    दक्षिण भारत में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है. तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुच्चिराप्पल्ली, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, नागपट्टिनम, नीलगिरी, तिरुप्पुर, तिरुनेलवेली और कई अन्य जिलों में 5 से 7 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है..

    पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में 6 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    एएमयू के पहले उपग्रह मिशन को छात्र दल रवाना

    July 2, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026

    सांप वाली अंगूठी का असर! ऐसे आदमी को देख मुसीबत खुद बदल लेती है रास्ता

    May 16, 2026

    23 जनवरी को होगी ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणा

    January 12, 2026

    दिल्ली में रील बनाने के दौरान विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की खोजबीन

    October 24, 2025

    दवा या जहर?

    October 6, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    IMD ने 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.…

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    July 4, 2026

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    July 4, 2026
    Top Trending

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    IMD ने 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट…

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    2029 लोकसभा चुनाव के समय भारत की सबसे बड़ी चुनावी आबादी पूरी…

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी ‘मुन्नाभाई’ फिल्म के लगभग 20 साल बाद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.