जगन्नाथ पुरी मंदिर का रत्न भंडार खुला, शुभ मुहूर्त में होगी खजाने की शिफ्टिंग

Date:

Share post:

Jagannath Temple Ratna Bhandar : पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अधिकारियों ने भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। एक बार फिर जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खोला गया है, जिसके कारण भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं करने दिए जा रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के मुताबिक, आज फिर से भीतर रत्न भंडार से कीमती सामान और आभूषणों को सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार अस्थायी रत्न भंडार में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी कारण मंदिर में भक्तों की एंट्री बंद कर दी गई है।
14 जुलाई को खोला गया था रत्न भंडार
बता दें कि शुभ मुहूर्त में अधिकारियों की टीम ने रत्न भंडार कक्ष में प्रवेश किया। यह मुहूर्त दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा। इसी दौरान खजाने को अस्थायी रत्न भंडार में शिफ्ट किया जाना है।
जगन्नाथ पुरी मंदिर का रत्न भंडार बेशकीमती रत्न आभूषण, सोने चांदी की मुद्राएं, धातु की मूर्ति और कई चीजों से पूर्ण है। 46 साल बाद उनके आकलन के लिए 14 जुलाई को रत्न भंडार खोला गया था। भीतरी द्वार का ताला भी तोड़ा गया था, लेकिन फिर इसे 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया।

1978 में हुई थी खजाने की गिनती
1.आज 18 जुलाई को इसे दोबारा खोला गया है। रत्न भंडार की संपत्ति की समय-समय पर गिनती होती है और उनके लिए एक सूची भी तैयार की जाती है।
2.श्रद्धा और सुरक्षा को देखते हुए कीमत का आकलन बताया नहीं जाता है।
3.जब 1978 में खजाने के आभूषण और रत्न की गिनती हुई थी, तो उसमें 72 दिन लग गए थे।
4.इस बार अपेक्षा की जा रही है कि कम दिन लगेंगे। बता दें कि भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना 12वीं शताब्दी में हुई थी।
5.अलग-अलग समय पर अलग-अलग राजाओं ने मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण और मुद्राओं को सुरक्षित रखा था।
6.लुटेरों ने कई बार खजाने को लूटने के लिए मंदिर पर आक्रमण किया। मुगल काल में भी कई बार मंदिर को लूटा गया।

Related articles

प्रतिबंध : श्रीनगर में तय हुई नई रणनीति

मनी लॉन्ड्रिंग पर शिकंजा कसने की तैयारी में ईडी नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा रियल-मनी ऑनलाइन गेमिंग पर लगाए...

महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय की ST का दर्जा देने की मांग

बीड. महाराष्ट्र के बीड और जालना जिले में बंजारा समुदाय अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग...

📰✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई ✨📰🎤 Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade शीर्षक :👉 “I T U S की Degree – इसकी टोपी...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक ( जन कल्याण टाइम) प्रिय दर्शको,आज मैं आप सबके सामने एक ऐसा संदेश लेकर...

📰✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई ✨📰शीर्षक : “श्रद्धा और सबूरी से सपने होंगे पूरे – साईं बाबा का अमृत संदेश, बॉलीवुड Writer Director...

धनंजय राजेश गावड़े ( प्रेस फोटोग्राफर नवसारी गुजरात) मुंबई से बॉलीवुड के जाने-माने लेखक और निर्देशक राजेश भट्ट साहब...