बद्रीनाथ हाई-वे पर भूस्खलन, चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत

Date:

Share post:

उत्तराखंड : उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी देते हुये बताया कि मरने वाले श्रद्धालु हैदराबाद के थे। हादसे के वक्त दोनों बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 36 वर्षीय निर्मल शाही और 50 वर्षीय सत्य नारायण के रूप में हुई है।
बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे दोनों
हादसे के वक्त दोनों लोग दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राहत बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के शव मलबे से बाहर निकाल लिये गए हैं।
भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे कई स्थानों पर अवरुद्ध
गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं। भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
आज और कल बारिश का रेड अलर्ट
रुद्रप्रयाग जिले में एहतियात के तौर पर शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल के लिए ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को जल निकायों के पास न जाने की सलाह दी है जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकी जा सके।

Related articles

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) में सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ललित मनचंदा (Lalit Manchanda) की आत्महत्या की खबर ने मनोरंजन उद्योग और...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 36 वर्षीय ललित मनचंदा का निधन 21 अप्रैल 2025 को...

एसोसिएशन ऑफ सिने एंड टीवी/ एड प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव्स का स्वर्ण जयंती समारोह 1 मई को….!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) आयोजन का अवलोकनएसोसिएशन ऑफ सिने एंड टीवी/एड प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव्स (ACTAPE)...

बहुत सुंदर और भावुक मोटिवेशनल स्पीच का अंश है, जिसे RLG Production के माध्यम से प्रसारित किया गया है। इसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह इसका पूरा विवरण प्रस्तुत है:विवरण:स्पीच का शीर्षक:"अब शिकायत किससे...

इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की खरीद पर लागू कर (टैक्स) और इससे संबंधित छूट, सब्सिडी, और अन्य वित्तीय लाभों का पूरा विवरण निम्नलिखित है।

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह जानकारी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद से जुड़े...