बैंक से सांठगांठ कर बिचौलिए ने किसान को लगाया 8.5 लाख रुपए का चूना, जानिए क्या है मामला

Date:

Share post:

नासिक: नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर थाना क्षेत्र के अंजनेरी में आदिवासी किसान की अज्ञानता का फायदा उठाकर 8.5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। किसान ने जमीन बेच कर प्राप्त राशि को बैंक खाते में रखा गया था, लेकिन जमीन बिक्री के लेनदेन में शामिल बिचौलियों ने बैंक से सांठगांठ करके एटीएम प्राप्त कर पैसे लूट लिए। इस तरह किसान को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनेरी के पुंडलिक मुरलीधर लांडे (68) ने त्र्यंबकेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंडलिक लांडे के परिवार की 30 एकड़ पैतृक कृषि भूमि में से वित्तीय कठिनाइयों के कारण चार एकड़ 20 आर कृषि भूमि को बेचने का निर्णय लिया गया। इसके लिए उनके साडू के बेटे संजय संतु फसाले, संतोष गाडे और प्रभाकर गुंबडे की जानकारी से पाहिने के किसान भवडू वारघाडे के साथ जमीन का सौदा किया। बदले में केनरा बैंक की सामुंडी शाखा का 10 लाख 25 हजार रुपए का चेक जारी किया गया।

2 लाख रुपए निकाले
किसान लांडे ने चेक 1 अक्टूबर 2023 को संतोष गाडे और प्रभाकर गुंबडे की मदद से केनरा बैंक की त्र्यंबकेश्वर शाखा में एक नया खाता खोलकर जमा किया गया था। इसके लिए पुंडलिक लांडे ने अलग-अलग जगहों पर हस्ताक्षर किए। 10 अक्टूबर 2023 को लांडे संतोष गाड़े के साथ बैंक आए और घरेलू खर्च के लिए खाते से 2 लाख रुपए निकाले। उसके बाद जब गाडे से समय-समय पर बैंक पासबुक मांगी गई तो उसने नहीं दी।

धोखे से एटीएम के फार्म पर साइन करवाया
फिर 7 फरवरी 2024 को जब लांडे और संजय फसाले पैसे निकालने बैंक गए तो उन्हें बताया गया कि खाते में पैसे नहीं हैं और पता चला कि समय-समय पर एटीएम के जरिए पैसे निकाले गए हैं। बिचौलिये गाडे और गुंबाडे ने एटीएम के जरिए पैसे निकालने की बात स्वीकार की है। गाडे और गुंबाडे ने बैंक से चेक बुक निकालने के बहाने धोखा देकर लांडे को एटीएम फॉर्म पर साइन करवाए और एटीएम और पिन नंबर प्राप्त कर लिया। इसके बाद समय-समय पर 8 लाख 44 हजार 500 रुपए निकाल लिए।
इस बारे में पूछे जाने पर गाडे और गुंबाडे ने लांडे को अपने चेक दे दिए लेकिन, खाते में पैसे नहीं होने के कारण पैसे नहीं निकल सके। इसलिए लांडे ने 12 जुलाई 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसकी जांच पुलिस इंस्पेक्टर बिपिन शेवाले कर रहे हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...