Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात! 8 की मौत, 800 से ज्यादा लोग विस्थापित

Date:

Share post:

Gujarat Weather Update: गुजरात के बड़े हिस्से में बुधवार (24 जुलाई) को भारी बारिश के बीच उफनती नदियों और बांधों के उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया और निचले इलाकों में पानी भर गया. अधिकारियों ने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
उन्होंने बताया कि दिक्षित गुजरात के जिलों वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद में सुबह से ही भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके चलते अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर स्कूलों और कॉलेजों में दिन भर के लिए छुट्टी घोषित कर दी. कुछ इलाकों में ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं.

SDRF और NDRF की टीम तैनात
राज्य के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने SDRF की 20 टीम और NDRF की 11 टीमों को प्रभावित जिलों में तैनात किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 206 प्रमुख बांधों में पानी की तेज आवक हो रही है और गुजरात का सबसे बड़ा सरदार सरोवर बांध अब 54 प्रतिशत भर गया है.

वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद के बारिश से प्रभावित जिलों में प्रशासन ने लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से बचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ और स्थानीय अग्निशमन टीमों के कर्मियों को तैनात किया है. अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में पानी भर जाने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

कहां कितनी हुई बारिश
बोरसाद के बाद नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा में (213 मिमी), वडोदरा के पादरा में (199 मिमी), वडोदरा तालुका में (198 मिमी), भरूच तालुका में (185 मिमी), छोटाउदेपुर के नसवाड़ी में (156 मिमी) और नर्मदा जिले के नांदोद में (143 मिमी) में बारिश हुई. आणंद के कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम को काम पर लगाया गया है और प्रशासन फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए काम कर रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सूरत में हुई भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया, जिससे करीब 200 लोगों को दूसरे स्थानों पर ले जाना पड़ा. लगातार बारिश के कारण भरूच और नवसारी में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है.

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...