क्या अजित पवार के गट से 18 विधायक पाला बदलकर जाएंगे शरद पवार के साथ?

Date:

Share post:

मुंबई : लोकसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के शानदार प्रदर्शन के बाद गठबंधन के सभी नेताओं में जोश है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अजित पवार गुट के 18 से 19 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी एनसीपी के करीब एक दर्जन विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी संपर्क में हैं। अजित पवार ने पिछले साल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से अलग हो गए थे और महाराष्ट्र की बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।
शरद पवार के पोते रोहित ने कहा, ‘अजित पवार गुट के करीब 18 से 19 विधायक पवार साहब (शरद पवार) और हमारे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। करीब 12 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। हमारा वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा कि कितने विधायकों को पार्टी में वापस लिया जाना चाहिए।’
बेचैन है अजित पवार गुट
पिछले दस सालों से बीजेपी और शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों और नेताओं को अपने पाले में करने में लगी हुई हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली करारी हार ने सत्तारूढ़ दलों में बेचैनी पैदा कर दी है। इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी के कई विधायकों में इस बात को लेकर संदेह है कि क्या वे फिर से चुने जा सकते हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...