नागपुर के रामदासपेठ में बड़ा हादसा, कंस्ट्रक्शन साइट पर धंसी जमीन, 40 फीट नीचे गिरी कार

Date:

Share post:

नागपुरः नागपुर के रामदासपेठ में एक कंस्ट्रशन साइट पर जमीन धंसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रामदासपेठ में होटल सेंटर पॉइंट के आगे केदार डेवलपर कंपनी द्वारा बहुमंजिला इमारत का निर्मान किया जा रहा है। इस दौरान कंस्ट्रशन साइट पर बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए 40 फीट गढ्ढे की जमीन अचानक धंस गई। बताया जा रहा है कि सपोर्ट के लिए बनाई गई बीम भी धराशाही हो गए। इस हादसे से परिसर में रहने वाले नागरिक दहशत में हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि रामदासपेठ में होटल सेंटर पॉइंट के सामने केदार डेवलपर कंपनी द्वारा बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बेसमेंट पार्किंग के लिए यहां 40 से 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। कंस्ट्रक्शन साइट की पिछली तरफ मंगलदीप अपार्टमेंट है। फार्मलैंड के अधिकांश नागरिक इसी गली में अपने वाहन पार्क करते हैं। रात 10 बजे के दौरान अचानक पिछली तरफ की जमीन धंसने लगी और बड़े-बड़े भी धराशायी हो गए। इस समय एक पोकलेन मशीन बेसमेंट में ही खड़ी हुई थी। वहीं मंगलदीप अपार्टमेंट निवासी गुरदीप सिंह पाहुजा ने भी अपनी कार अपार्टमेंट के सामने पार्क की थी। जमीन धंसने के कारण उनकी कार 40 फीट नीचे जा गिरी। उनके पड़ोसी ठक्कर की गाड़ी भी गिरने वाली थी लेकिन तुरंत ही वाहन को वहां से हटा लिया गया। जोरदार आवाज होने पर आसपास के नागरिकों को घटना का पता चला।
पुलिस और महानगरपालिका को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बजाजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। संयोग से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लगातार कंस्ट्रक्शन साइट पर जमीन धंसती जा रही है। इससे आसपास के अपार्टमेंट में रहने वाले नागरिक दहशत में हैं। अपार्टमेंट के नागरिकों ने बताया कि यहां नागरिक की परेशानी को दरकिनार करते हुए दिन-रात कंस्ट्रक्शन का काम चलता है और उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। लोगों को डर है कि कहीं आजू-बाजू के अपार्टमेंट के पिलर भी न धंस जाएं। घटनास्थल पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी किसी को कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...