Close Menu
    What's Hot

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    April 23, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»‘लाडकी बहिन’ योजना के लिए सरकारी आदेश जारी, परिवार की आय सीमा 2.5 लाख तय
    Blog

    ‘लाडकी बहिन’ योजना के लिए सरकारी आदेश जारी, परिवार की आय सीमा 2.5 लाख तय

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Government order issued for 'Ladki Behan' scheme
    Government order issued for 'Ladki Behan' scheme
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करते वक्त इस योजना की घोषणा की जिसका उद्देश्य 21-60 आयु वर्ग की विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान करना है।
    सरकारी आदेश 28 जून को जारी किया गया जिसके अनुसार लाभार्थी महिला का बैंक में खाता होना चाहिए, उसके पास आधार कार्ड या राशन कार्ड होना चाहिए तथा उसे राज्य का निवासी होना चाहिए।
    सरकारी आदेश में कहा गया, “लाभार्थी को सक्षम प्राधिकारी से 2.5 लाख रुपये (वार्षिक पारिवारिक आय मानदंड) का आय प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। वे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी सेविका अथवा ग्राम सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार करेंगे, सत्यापित करेंगे और पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी सेविका और वार्ड अधिकारी इस पर काम करेंगे।”
    सरकारी आदेश के अनुसार, “अंतिम मंजूरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति देगी। जो महिलाएं ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकतीं उनकी मदद आंगनवाड़ी सेविका करेंगी। सरकारी तंत्र से जुड़ीं, या सरकारी पेंशन पा रहीं या किसी अन्य सरकारी योजना से 1500 रुपये से अधिक राशि प्राप्त कर रहीं महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।”
    वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ को जुलाई महीने से लागू किया जाएगा। राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपये किया जाएगा।
    पवार ने ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ की घोषणा भी की है। जिसके तहत पांच सदस्यों के पात्र परिवार को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। सरकार राज्य में 44 लाख किसानों का बकाया बिजली बिल माफ करने और 8 लाख 30 हजार किसानों को मुफ्त नें सोलार पंप देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा किसानों को मिलने वाली फसल के मुआवजे की राशी बढ़ा दी है। अब किसानों को 25 हजार की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे।

    family income Ladki Behan Maharashtra Mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारिश में हुई मौतों पर दिल्ली सरकार ने लगाया मुआवजे का मरहम
    Next Article मुंबई में जून महीने में जमकर बिके घर, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हुआ कई फीसदी का इजाफा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – बैसाखी 2026 विशेष संदेश ✨📰🗣️ प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🎬 संदेश: बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई)

    April 14, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    ऋतिक रोशन के पेरेंट्स मशहूर फिल्म मेकर राकेश रोशन की शादी की 55 साल पूरे…

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026
    Top Trending

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    ऋतिक रोशन के पेरेंट्स मशहूर फिल्म मेकर राकेश रोशन की शादी की…

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बेंगलुरु में एक युवती ने ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के बहाने अपने प्रेमी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.